लड़की का स्टंट दिखाना पड़ा उसके दोस्तों पर ही भारी, दोस्त का रिएक्शन देख हैरान

The girl's stunt had to be shown heavy on her friends

स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। यह वीडियो कभी-कभी इतने मजेदार हो जाते हैं कि हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जो अपने पीछे एक मैसेज छोड़ते हैं। इस मैसेज में यही होता है कि आगे से आप ऐसा बिल्कुल ना करें। जिसे करने के बाद पीछे से आप पछताएं क्योंकि अक्सर लोग स्टंट करने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिसके बाद आपको सिर्फ पछताना ही पड़ता है।

सोशल मीडिया पर भी स्टंट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें एक लड़का कार स्टंट करने की कोशिश कर रहा है। उसके बाद उसे कुछ गलती का एहसास होता है। टि्वटर पर वायरल हो रहे इस 10 सेकंड के वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क किनारे कुछ कार पार्क हुई है। वहीं एक लड़का कार के पिछले हिस्से पर चढ़कर कुछ स्टंट करने की कोशिश कर रहा है।

इसी दौरान उसके कुछ दोस्त उसका वीडियो शूट कर रहे हैं। लड़का कार पर हैंड स्टैंड करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है। जिसकी कल्पना लड़के और उसके दोस्तों ने भी नहीं की थी। हैंड स्टैंड करते ही लड़का कार के बैकग्लास पर जाकर धड़ाम से गिरता है। जिससे शीशा चकनाचूर हो जाता है।

लड़के के गिरने के बाद उसके दोस्त हंसने लगते हैं। उन्हीं में से एक शॉकिंग रिएक्शन भी देता है। ऐसा मालूम पड़ा कि यह कार उसी की होगी और शीशा टूटने के बाद वह सदमे में चला गया। इस वीडियो को डार्विन अवॉर्ड्स नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर 21 हजार से ज्यादा वेज आ चुके हैं।

वहीं 450 लोगों ने लाइक भी किया है। कमेंट में एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा- यह तो बड़ा ही महंगा एक्सरसाइज हो गया, तो दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या इस बंदे ने अपने ही कार के साथ ऐसा किया,या फिर किसी दूसरे की कार थी। इस वीडियो को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स काफी इंजॉय कर रहे हैं। आपको कैसा लगा यह वीडियो कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top