शख्स ने विशालकाय अजगर को ऐसे उठाया कंधे पर, जैसे उसने कोई बोरी लाद ली हो

The man lifted the giant python on his shoulder

सोशल मीडिया पर सांप से जुड़ा वीडियो अक्सर वायरल हुआ करता है जिसे लोघ देखना खूब पसंद करते हैं क्योंकि सामने से तो कोई सांप के पास जाने से रहा। सबको सांप से डर लगता है और सब यही चाहते हैं कि उनका सामने से कभी सांप से पाला ना पड़े, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो सांप को पालना पसंद करते हैं और उनके साथ ऐसे रहते हैं। जैसे वह उनका पालतू कोई जानवर हो।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें एक शख्स अपने कंधे पर बड़ा सा अजगर लिए हुए दिखाई दे रहा है। शख्स ने बड़े से अजगर को अपने कंधे पर उठा कर और चल रहा है। वह चिड़िया घर में चलता हुआ दिखाई दे रहा है, साथ में उसके कंधे के नीचे अजगर का लंबा सा आधा शरीर जमीन पर लटका हुआ है और मुंह वाला हिस्सा हवा में है।

वह शख्स अजगर को ऐसे लेकर जा रहा है, जैसे उसके कंधे पर कोई बोरी है। वह शख्स अजगर को लेकर एक कमरे में जाता है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान नहीं हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कर रहे हैं। उस शख्स का रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा है मानो जैसे शख्स सांप के साथ हमेशा ही रहता हो और वह सांप बड़े मजे से उसके कंधे पर लदा हुआ चला जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hepgul5 😊 (@hepgul5)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के पेज से शेयर किया गया है। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है और सभी शख्स को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। वैसे इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी खूब दर्ज की है। एक यूजर ने कहा- अजगर तो दूर की बात मैं छोटे से सांप को ना लूं। दूसरे यूजर ने लिखा अजगर आगे चलकर इस शख्स को खा भी सकता है। इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए यह भी कहा है कि ऐसे जानवरों से सावधान रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top