इंसानियत चेहरे पर रहते हैं हजारों कीड़े, जो रात के समय करते हैं प्रजनन

Thousands of insects live on the face of humanity

गायों और कुत्तों पर आपने देखा होगा कि कीड़े दिखाई देते हैं जो उनके शरीर में चिपक उनके खून चूसते हैं और ऐसे ही अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने यह भी सोचा कि यहां इंसानी शरीर पर भी कीड़े मौजूद होते हैं, जो उन्हें अपना शरीर समझते हैं। जैसे कि सिर में जुएं आपने देखे होंगे कि सिर में जुएं होते हैं तो वह सिर से खून चूसते हैं। उसी पर अपना जीवन यापन करते हैं लेकिन हमारे शरीर पर भी कई बेहद छोटे जीव ऐसे होते हैं। जिन्हें नंगी आंखों से देखा नहीं जा सकता सबसे हैरानी की बात है कि जीव हमारे हर अंग से ज्यादा चेहरे पर ही रहते हैं।

घबराइ नहीं लेकिन हां यह बिल्कुल भी सच है हमारे शरीर में ऐसे छोटे कीड़े हैं, जिसे माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है। अगर आप माइक्रोस्कोप से इंसानी चेहरे पर देखेंगे तो आपको हजारों कीड़े विचरण करते हुए नजर आ जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार यह कीड़े किलनी प्रजाति के बताए जाते हैं। अमेरिकी कृषि विभाग के वाइट साइंटिस्ट रॉन ओचोला ने बताया कि 99% लोगों के चेहरे पर या माइट होते हैं

बालों की जड़ों और आॅयल ग्लेंड्स में रहते हैं। कीड़े रिपोर्ट की माने तो कीड़े सबसे ज्यादा हमारी चेहरे पर ही होते हैं। शरीर के बालों की जड़ों में यह पूरे शरीर में मौजूद होते हैं वैज्ञानिकों का मानना है कि शरीर पर लाखों कीड़े मौजूद हो सकते हैं। दिन के वक्त चेहरे के रोए की जड़ों में छिपे रहते हैं और प्राकृतिक रूप से निकलने वाले तेल पर फीड करते हैं और रात के समय में जड़ों से बाहर आते हैं और चेहरे पर अपने मेट के साथ प्रजनन करते हैं।

दो तरह के होते हैं यह कीड़े

इन माइट्स के बारे में सन 1842 तक पता चला मगर demodex folliculorum और demodex brevis नाम के इन माइट्स के बारे में वैज्ञानिक अभी ज्यादा कुछ कह नहीं सकते। लेकिन उनका दावा है कि पूरे शरीर में करोड़ों माइट्स होते हैं लेकिन उनके बारे में अभी जानकारी पूरी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top