जंग के बीच यूक्रेनी फौजी ने चेकप्वाइंट पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

Ukrainian soldier proposed to girlfriend at checkpoint

जैसा कि सबको मालूम है कि रूस और यूक्रेन के बीच इस समय जंग छिड़ी हुई है। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। रोज के हमले से जान बचाने के लिए लाखों की संख्या में लोग पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। इसी के बीच यूक्रेन से एक दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूक्रेनी सैनिक चेकप्वाइंट पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता दिखाई दे रहा है।

गर्लफ्रेंड को किया चेकप्वाइंट पर प्रपोज-

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि यूक्रेनी फौजी अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देते हुए घुटनों के बल बैठ जाता है और उसे प्रपोज करता है। जिसे देखते ही गर्लफ्रेंड काफी हैरान हो जाती है और शर्म से वह फौजी के गले भी लग जाती है। यह वीडियो कीव का बताया जा रहा है जहां इस समय स्थिति बेहद ही खराब है और यहां पर चेकप्वाइंट पर तलाशी अभियान चल रहा है। यहां से आने जाने वाले लोगों की यूक्रेन सैनिक चेकिंग कर रहे हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि चेकप्वाइंट पर एक महिला कार से बाहर निकलती है और इसी दौरान एक सैनिक उसके सामने घुटने के बल बैठकर उसे प्रपोज करता है। उसके हाथ में फूलों का गुलदस्ता होता है। महिला को प्रपोज करते हुए वक्त सैनिक के एक हाथ में मोटर दूसरे में गुलदस्ता मौजूद था। जिसे देखकर लड़की काफी ज्यादा अचंभित हो जाती है।

इसे देखते ही वहां मौजूद अन्य सैनिक तालियां बजाने लगते हैं। इसके पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युद्ध के मैदान में दो युवक ने सैनिकों ने शादी की वीडियो में यूक्रेनी सैनिक गिटार बजाते हुए देखा गया था और दुल्हन हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर खड़ी थी। जंग के इस माहौल में ऐसी वीडियो बेहद ही भावनात्मक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top