देखिए नागिन डांस का कमाल, दूल्हे की घोड़ी पर ही चढ़ गया शख्स नागिन डांस करते हुए

Watch the amazing dance of Naagin

भारतीय शादी में दोस्तों का बेहद अहम हिस्सा होता है। अगर शादी में दोस्त ना हो तो शादी का मजा ही ना आए। दूल्हे के दोस्त अपने दोस्त की शादी में खूब मौज मस्ती करते हैं, वही हैं जो महफ़िल में रंग जमा दे देते हैं। कभी-कभी मजे मजे में कुछ ऐसा भी कर जाते हैं। जिसे देखने के बाद लोग दंग भी रह जाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पल भर में कुछ ऐसा हो गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। भारतीय शादी, पार्टी में अक्सर लोग नागिन डांस करते हुए नजर आते ही हैं। नागिन डांस करने में कभी-कभी लोग इतने मशगूल हो जाते हैं कि डीजे फ्लोर पर ही लेट जाते हैं, तो कभी बैठ के इतना बेहतरीन डांस करते हैं कि लोगों के हाथों से तालियां रूकती ही नहीं हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स फ्लोर की जगह दूल्हे की घोड़ी पर ही बैठकर नागिन डांस करने लगता है। ऐसा नहीं कि दूल्हा नीचे उतर चुका है। दूल्हा भी घोड़ी पर सवार है और वह शख्स घोड़ी पर बैठकर अतरंगी ढंग से नाच रहा है।

वह शख्स नाचते-नाचते दूल्हे की घोड़ी पर चढ़ जाता है और उसी पर नागिन डांस करने लगता है। जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हैं तभी वहां मौजूद लोगों में से 1 शख्स ने दूल्हे के मुंह में नोट दे दिए।
इसके बाद वह शख्स डांस करते हुए मजेदार अंदाज से उस नोट को दूल्हे के मुंह से निकालते हुए डांस कर रहा है।

इस वीडियो को लोग पसंद तो कर ही रहे हैं। इस पर यूजर्स अपने कमेंट भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- आग लगा दी अपने डांस परफॉर्मेंस से। ऐसे ही एक यूजन ने लिखा है- एडमिन की शादी में कौन नाचेगा ऐसा😜। इस मजेदार वीडियो को हजारों लाइक मिल चुके हैं और इससे memes.bks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको कैसा लगा यह नागिन डांस कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top