सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा वीडियो काफी ज्यादा वायरल होता है। यह वीडियो इतनी खूबसूरत हंसी मजाक और इमोशनल से भरे होते हैं कि लोग इसे देखना बेहद पसंद करते हैं। शादी में दूल्हा दुल्हन की एंट्री से लेकर दुल्हन की विदाई तक के वीडियोज वायरल हुआ करते हैं। कुछ वीडियो इमोशनल करने वाले होते हैं तो कुछ हंसाने वाले। लेकिन कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं जो दिल को छू जाते हैं और उसे देखकर यही लगता है कि इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस वीडियो से लोग दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन के परिवार के साथ दूल्हे का परिवार भी साथ नजर आ रहा है। काफी हंसी खुशी शादी की रस्में पूरी होती हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे दूल्हा-दुल्हन और उसका भाई स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दुल्हन का भाई अपनी बहन को बेहद ही खूबसूरत गिफ्ट देता है। जिसे देख लोग तो हैरान होते ही हैं, पास खड़ा दूल्हा भी काफी ज्यादा चौक जाता है।
दुल्हन की घर से विदाई होने वाली होती है। ऐसे में सभी रिश्तेदार गिफ्ट देने में लगे हैं, तभी भाई भी अपनी बहन को कुछ गिफ्ट ऐसा देता है जिसके बहाने दुल्हन उसे हमेशा याद करें। जब भाई स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के हाथों में एक सरप्राइज गिफ्ट पकड़ाता है, तो दुल्हन काफी हैरान होती है। लेकिन जब वह उस गिफ्ट को खोलती है तो तोहफा देखकर उसका भी रिएक्शन बेहद ही खास हो जाता है।
View this post on Instagram
भाई के दिए सरप्राइस गिफ्ट को खोलने के बाद दुल्हन को उसमें से आईफोन मिलता है। दुल्हनिया गिफ्ट देख सॉक्ड हो जाती है। वहीं पास खड़ा दूल्हा भी हैरान हो जाता है। दुल्हन भी आईफोन मिलते ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए और कैमरे के सामने मिले गिफ्ट को दिखाने लगती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे bahan_ bhai_ka unlimited pyar के अकाउंट से शेयर किया गया है।इस पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।