शादी के 35 साल से था मां बनने का इंतजार, 55 वर्ष में महिला ने दिया 3 बच्चों को एक साथ जन्म…

tbn

कहते हैं ना अगर भगवान से सच्चे दिल से कुछ मांगो और प्रार्थना करो तो आपकी प्रार्थना जरूर स्वीकार करता है। हां, हो सकता है कि आप की ख्वाहिश पूरी होने में कुछ ज्यादा समय लग जाए लेकिन भगवान आपको कभी निराश नहीं करते। बस आप का विश्वास ईश्वर पर सच्चा होना चाहिए।

एक ऐसा ही विश्वास और प्रार्थना का मामला सामने आया है। केरल के मुवाटुपुझा टाउन से जहां महिला ने शादी के 35 साल बाद दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म। जी हां, इसे कहते हैं ईश्वर का चमत्कार इस महिला का नाम सिसी है और इनके पति का नाम जॉन एंटनी।

सिसी ने शादी के 2 साल बाद से ही बच्चे के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया और सफलता ना मिलने पर कई बार डॉक्टरों से सलाह भी ली। यहां तक कि उन्होंने केरल के बाहर विदेशों में भी डॉक्टरों से कई तरह की जांच करवाएं और इलाज किया फिर भी उनको कोई सफलता नहीं मिली। जिसकी वजह से उन्हें बहुत सारी तकलीफ हो का सामना करना पड़ा। लेकिन कहते हैं ना भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं और ऐसा ही हुआ किसी ने 35 साल बाद तीन बच्चों को दिया एक साथ जन्म।

सिसी और उनके तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, सिसी ने दो लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। सिसी मानती है कि उनके यह तीनों बच्चे ईश्वर की देन है। ईश्वर ने उनकी प्रार्थना का मान रखा, सिसी नहीं समझ पा रही है कि वह ईश्वर को किस तरह धन्यवाद प्रकट करें। उनकी और उनके पति की खुशी का ठिकाना नहीं है।

आपको बता दें कि सिसी को 55 वर्ष और उनके पति एंटनी को 59 वर्ष में माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। सिसी कहती हैं कि शादी के बाद मां ना बन पाना औरतों के लिए एक सबसे कठिन परीक्षा होती है क्योंकि जब औरत शादी के बाद मां नहीं बन पाती है तो समाज उसको अजीबोगरीब निगाह से देखता है। जिस तकलीफ की तुलना नहीं की जा सकती। सिसी ने 22 जुलाई को अपने बच्चों को जन्म दिया और कुछ दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर चली गई। आज उनका बच्चा और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। हम ईश्वर से परिवार की खुशियों के लिए प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top