बैल को परेशान कर रहा था लड़का तो बैल ने भी दिखाया अपना आक्रामक रूप

the boy was troubling the bull

जानवरों के वीडियो सोशल मीडिया पर अनेकों देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो हैरान परेशान करने वाले होते हैं क्योंकि यह वीडियो को देखने के बाद काफी ज्यादा हैरानी हो जाती है। इंसान और जानवरों का भी रिश्ता बेहद खास है। कुछ जानवरों से इंसानों का ऐसा बेहतरीन रिश्ता होता है कि आप देख कर ही खुश हो जाएंगे तो कभी-कभी कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो परेशान भी कर देता है। एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें आप बैल के इतने बड़े प्रजाति को देखेंगे जो आपको हैरान कर देगा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप बेहद ही लंबे चौड़े बैल को देखेंगे जिसकी ऊंचाई और लंबाई देख कर हैरान हो जाएंगे। दरअसल बैल गाय से लंबे और चौड़े तो होते ही हैं लेकिन यह बैल कुछ अलग ही किस्म का है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं वीडियो में एक शख्स उसके बाड़े में बैठा हुआ है और उसके विषय में कुछ बता रहा है। वहीं पर एक और दूसरा लड़का आता है जो उसे छेड़ता है। जिसके बाद गुस्साया बैल उस पर हमला करने के लिए तुरंत ही अटैक करता है। वह लड़का बेहद ही फुर्ती के साथ उसके बाड़े में से निकल कर बाहर आ जाता है। जिससे उसकी जान बच गई वरना बैल की लंबाई चौड़ाई देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जान बचने मुश्किल ही होती।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है और बैल इस अंदाज को देखकर हर कोई डरा भी हुआ है। वैसे भी जानवर लोगों को कम ही नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन उन्हें बार-बार अगर परेशान किया जाता है तो फिर उनकी भी सब्र की सीमा समाप्त होती है, तो वह अपने विकराल रूप को दिखाने में समय नहीं लगाते हैं। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल LutfiAK पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 31M आए हैं और 6.1k लाइक आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top