मुर्गे का जन्मदिन मनाते दिखा परिवार, यूजर्स बोले यही देखना बाकी था

Family seen celebrating chicken's birthday

सब अपनी किस्मत लेकर पैदा होते हैं। कुछ किस्मत के मारे होते हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती है, तो कुछ किस्मत के इतने धनी होते हैं कि उन्हें देखकर हैरानी होती है और सोशल मीडिया पर तो यूजर्स यहां तक कह देते हैं यही देखना अभी बाकी था।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें एक परिवार अपने पालतू मुर्गे का बर्थडे सेलिब्रेट करता हुआ नजर आया। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि घर को पूरी तरीके से सजाया गया है और सभी ने नए कपड़े पहने हैं।

मुर्गे का जन्मदिन

आप वीडियो में देख पाएंगे तीन महिलाएं सोफा पर बैठी हुई है। बीच में बैठी महिला के गोद में एक सफेद रंग का मुर्गा है। वहीं बैठी महिला ने पहले मोमबत्ती जलाया फिर बीच में पहली बैठी महिला ने उसे फूंक मारकर बुझाया और फिर सभी हैप्पी बर्थडे टू यू बोलते हैं। जिसके बाद दूसरी महिला मुर्गे के पंजे में चाकू फंसा करके कटवाते हैं और मुर्गे को भी केक खिलाती है।

दरअसल सोशल मीडिया के इस वीडियो क्लिप में जहां इंसान के बच्चे अपना बर्थडे मनाने के लिए तरस जाते हैं। वहीं इस मुर्गे की किस्मत इतनी शानदार है कि वह अपना बर्थडे मना रहा है। जिसे बर्थडे का मतलब ही नहीं पता है, लेकिन आप देख सकते हैं उसका बर्थडे घरवाले बेहद ही शानदार तरीके से मना रहे हैं। जब मुर्गा केक काट लेता है तो लोग उसे हैप्पी बर्थडे विश भी कर रहे हैं। आप देखेंगे मुर्गे को केक खिलाया जा रहा है। यह देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान तो हैं। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है हैप्पी बर्थडे चिकन!!

मुर्गे के इस बर्थडे वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है बस अब यही देखना बाकी था, तो दूसरे यूजर ने लिखा क्या फायदा अंत में बेचारे को हलाल ही तो होना है। ऐसे ही शानदार मजेदार से कमेंट के साथ इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं और खूब मजे ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top