बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जिन्हें लोग प्यार से लोलो के नाम से भी जानते हैं। करिश्मा कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कपूर खानदान की बड़ी बेटी जिन्होंने उस खानदान की परंपरा को तोड़ते हुए पहली ऐसी बेटी बनी जो फिल्मों में काम किया। उनके काम ने उनको खूब प्रसिद्धि दिलाई।
करिश्मा कपूर से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत
90 के दशक की सबसे खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस जिनकी शानदार एक्टिंग और डांसिंग ने लोगों के दिलों में उनके लिए एक खास जगह बना दी। करिश्मा कपूर ने कुछ ही समय में बॉलीवुड में काफी हिट हिट फिल्में दी हैं।करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता था। यही नहीं करिश्मा कपूर और सलमान खान की जोड़ी भी लोग देखना पसंद करते थे। करिश्मा कपूर की फिल्मी करियर काफी शानदार रही है।
करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन के साथ शादी की। शादी के बाद वह फिल्मों से दूर हो गई। आज भी करिश्मा कपूर फिल्मी दुनिया से दूर है। लेकिन उन्हें सोशल मीडिया के अलावा फिल्मी पार्टियों में देखा जाता है। करिश्मा कपूर की शादी के बाद करिश्मा कपूर के 2 बच्चे हुए।
आज हम इसमें उनकी बेटी समायरा के विषय में बात करते हैं। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह एक से बढ़कर एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर क्या करती हैं। उनकी खूबसूरती की बात की जाए तो वह किसी अभिनेत्री से कम नहीं है।
समायरा कपूर विदेश में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उन्होंने एक पोस्ट डाला था। जिसमें लोगों ने कई सारे कमैंट्स भी दिए। एक यूजर ने समायरा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा- आप अपनी मां से भी ज्यादा खूबसूरत हो, समायरा कपूर को लाइमलाइट में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है।