इंटरनेट वह माध्यम बन चुका है। जहां आप अपनी प्रतिभा लोगों तक पहुंचा सकते हैं बिना किसी स्टेज के और इसीलिए इस माध्यम का बहुताएं में प्रयोग किया जा रहा है। सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए रोज नए नए कलाकार मिल ही जाएंगे, जो अपनी प्रतिभा को दिखा कर अपने प्रतिभा पर नाम कमाते है। छत्तीसगढ़ के सहदेव को तो सभी जानते होंगे। जो रातों-रात स्टार बन गया, अपने गानों से लोगों का दिल जीता था। आज वही की एक लड़की जो केवल 8 साल की हैं। इनका नाम मूवी मोरानी है। जो सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं।
सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है। एक वीडियो जिसमें आप देखेंगे एक छोटी सी बच्ची जो किसी सरकारी स्कूल का यूनिफॉर्म पहने है। यह लड़की जितनी सुंदर लग रही है उससे कहीं ज्यादा सुंदर उस ने गाना गाया। जिसमें लड़की ने “कहीं प्यार ना हो जाए” गाने को अपनी आवाज दी है। यह लड़की छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाके के दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली है।
What a lovely voice.❤️pic.twitter.com/MwcWeG15Ac
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) April 2, 2022
बच्चे की आवाज इतनी सुरीली है कि उसके आवाज से ही लोग प्रभावित हो रहे हैं और इस लड़की के प्रतिभा का वीडियो आई पी एस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा कितनी प्यारी आवाज है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लड़की के सुरीली आवाज की तारीफ करते हुए, उसे लता मंगेशकर का रूप बता भी दिया। आपको कैसा लगा यह लड़की का गाना कमेंट बॉक्स में लिखें।