भारतीय भजन पर विदेशी बच्ची ने किया दिल जीत लेने वाला डांस, मोहित हो जाएंगे

A foreign girl did a heart-wrenching dance on Indian hymn

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी तरह-तरह के वीडियो और रील्स शेयर किया करते हैं। वह भी ट्रेंड हो रहे गानों पर अपने जलवे दिखाते रहते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा बॉलीवुड के गानों पर विदेशी लोगों का डांस, लिप्सिंग और एक्टिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें भारतीय खूब पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर, जिसमें आप स्टूडियो में एक नन्ही सी बच्ची को देखेंगे। वह नन्ही सी बच्ची भारत की नहीं बल्कि विदेश की है।

अब वीडियो में देखेंगे एक स्टूडियो हॉल है। जहां पर विदेशी लोग और भारतीय दोनों एक साथ मौजूद है। एक ग्रुप है जिसमें एक गायक “राम जय जय राम सिया राम” भजन को गाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पीछे दो विदेशी महिलाएं अपनी ताली की थाप दे रही हैं और उनके आगे एक विदेशी नन्ही लड़की जो 4 या 5 साल की होगी। “राम जय जय राम सियाराम” भजन पर अपने डांस करते हुए नजर आ रही है।

आप देखेंगे छोटी सी बच्ची जो बेहद ही खूबसूरत है ऊपर से लहंगा पहने वह और भी क्यूट हो गई है। उसका यह भारतीय परिधान उस पर काफी जच रहा है। ऊपर से जिस तरह से उसने इस भजन पर डांस किया। वह सीधे दिल पर असर कर रहा है। वीडियो देखने के बाद उस बच्ची से प्यार हो गया है। उस बच्ची के लिए ढेरों आशीर्वाद यूजर्स दे रहे हैं और कहा है भविष्य में अगर बच्ची को ऐसे ही सिखाया गया तो वह भारतीय पारंपरिक नृत्य में भी माही हो जाएगी। इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने पसंद किया है। यही नहीं इस पर यूजर्स कमेंट भी दे रहे हैं। बच्चे का दिल जीत लेने वाला यह वीडियो सबको पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top