भावभीनी विदाई, शहर के सब इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर तो सैकड़ों लोगों ने सम्मान में की फूलों की वर्षा

अगर किसी पुलिसकर्मी का किसी इलाके से ट्रांसफर होता है तो आपको शायद ही देखने को मिलेगा कि लोग भावुक हो जाएं। लेकिन सैकड़ों की संख्या में एक पुलिसकर्मी के विदाई पर लोग पहुंचे। यही नहीं फूलों की बौछार से पुलिसकर्मी का अभिनंदन भी किया गया। जिस दौरान पुलिसकर्मी खुद अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और लोगों से मिले प्यार और सम्मान से भावुक होकर रो पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा तस्वीर-

खेतब्रह्मा शहर के थाने में तैनात विशाल पटेल-
विशाल पटेल काफी लंबे समय से खेतब्रह्मा शहर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। बेहद मिलनसार व्यक्ति हैं। कोरोना काल में उन्होंने कई लोगों की जान भी बचाई इतना ही नहीं, उस समय में कोई विशाल पटेल जी से अगर मदद मांगता था तो वह पूरी कोशिश करते थे, उसकी मदद करने के लिए। अपने इन सब कार्यों से ही पर लोगों के बीच में इतने लोकप्रिय हो गए।

सम्मान में पहुंचे सैकड़ों लोग

विशाल पटेल को रियल हीरो कहा जा सकता है। जिन्होंने लोगों की मदद कर लोगों की नजर में हीरो बनते हैं। जब उनके ट्रांसफर की बात का सबको पता चला तो सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और उनके सम्मान में फूलों की बारिश की और सभी उनसे बारी-बारी गले तक मिले।

लोगों से मिले प्यार और सम्मान से भावुक हुए एसआई

एसआई विशाल पटेल जी को लोगों से मिले प्यार और सम्मान ने भावुक कर दिया। उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों से बारी-बारी गले मिलते समय वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। वीडियो और फोटोस में आप साफ तौर पर देख पाएंगे कि विशाल अपने आंसुओं को पूछ रहे हैं। विशाल पटेल जी के विदाई के समय कई अन्य पुलिस वालों के भी आंखों में आंसू आ गए थे। वह भी उनके विदाई में अपने भाव को रोक नहीं पाए और आंसू के रूप में छलक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top