जंगली जानवर और उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ करते हैं। वही जलीय जीव से भी जुड़े वीडियोज काफी वायरल हुआ करते हैं। ऐसा ही इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर जिसमें एक जगुआर (off beat) नजर आया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक जगुआर पानी में कूदकर एक मगरमच्छ का शिकार करता हुआ दिखाई दे रहा है। जो पलक झपकते ही जबरदस्त तरीके से अपना शिकार बना लेता है। इस वीडियो को जमकर व्यूज मिले हैं।
मगरमच्छ पानी का सबसे खतरनाक जीव माना जाता है। इसके चंगुल में कोई जानवर आ गया तो बचना मुश्किल होता है। पानी के साथ ही यह जमीन पर भी अपना शिकार कर लेता है, लेकिन ऐसा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिकारी खुद शिकार होता नजर आ रहा है। इस वीडियो में जगुआर पानी में घुसकर मगरमच्छ का शिकार कर ले जाता है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि नदी में मगरमच्छ आराम से तैर रहा होता है। तभी वहां एक जगुइर काफी ऊंचाई पर बैठकर अपने शिकार पर नजर बनाए हुए था। तभी अचानक जब कई फीट की ऊंचाई से सीधे पानी में छलांग मारता है और मगरमच्छ के ऊपर कूद जाता है और उसे अपनी नुकीले दांतों से पकड़ लेता है। मगरमच्छ को मौका भी नहीं मिल पाता समझने का और वह घायल हो जाता है। अपने मजबूत दांतों से मगरमच्छ को पकड़कर जब वह जंगल की ओर ले जाता है।
इस भयावह मंजर को देखकर यही समझ आता है कि जगुआर ने बहुत ही सटीक तरीके से मगरमच्छ पर हमला किया और उसे अपना शिकार बना दिया। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर EXODOR नाम के चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसे दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस भयंकर महासंग्राम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।