सुख शांति समृद्धि रखनी हो बरकरार….. तो ना करें यह तीन काम

ss

हमारे हिंदू धर्म के अनुसार घर की सुख शांति समृद्धि बनाए रखने के लिए हमें वास्तु शास्त्र और ज्योतिष विद्या के दिए गए कुछ नियमों का मान करना चाहिए। जिससे हमारे घर में किसी तरह की बुरी प्रवृत्ति ना हो। आज हम आपको ऐसे ही वास्तुशास्त्र के तीन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने घर की सुख शांति और समृद्धि को बचा सकते हैं।

ना पहनी सफेद साड़ी-
एक विवाहिता स्त्री को अपने घर परिवार की शांति के लिए कभी भी सफेद साड़ी नहीं पहनी चाहिए। इसे पहनने से विवाहिता की पतिव्रता धर्म का नाश होता है और घर में अशांति वास करने लगती है, और रिश्ते में नकारात्मकता आ जाती है।

ना पहने काली चूड़ियां-
वैसे तो हमारी हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए काले रंग को अशुभ माना गया है। लेकिन आम दिनों में भी औरतों को कभी भी काली चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए। काली चूड़ियां पहनने से शनि महाराज नाराज हो जाते हैं और उन्हें दंड स्वरूप शनि महाराज का प्रकोप झेलना पड़ता है, जोकि बहुत कष्ट दाई होता है।

पैरों में ना पहने सोने के आभूषण-
वैसे तो आभूषण औरतों का श्रृंगार है, लेकिन उसमें भी कुछ नियम लागू किए जाते हैं। औरतों को पैरों के आभूषण जैसे पायल और बिछिया कभी भी सोने के नहीं पहने चाहिए। ऐसा करने से भगवान कुबेर रुष्ट हो जाते हैं और समृद्धि का नाश होता है।

अगर परिवार की महिला इन सभी चीजों का ध्यान दें तो उसके घर की सुख शांति समृद्धि हमेशा बरकरार रहेगी और ईश्वर की कृपा सदैव उसके परिवार पर बनी रहेगी। अगर आपको हमारी यह सन्देश पसंद आया हो तो कृपया हमें जरूर बताएं। जिससे हम ऐसे ही और जानकारी आपको दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top