दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो जुड़वा हैं। जिनकी शक्ल हूबहू एक जैसी है। इन्हें पहचाना काफी मुश्किल भी होता हैं। इसी से जुड़ा एक खबर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दो जुड़वा बहनों के बारे में बताया गया है। दरअसल दो जुड़वा बहनें जो देखने में हूबहू एक जैसी हैं। उन्होंने हमशक्ल भाइयों से शादी की और जब उनके बच्चे पैदा हुए तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया।
जुड़वा बहनों ने की जुड़वा भाइयों से शादी
इंटरनेट पर वायरल रिपोर्ट के अनुसार दोनों बहनें अमेरिका के वर्जीनिया के रहने वाली हैं, दोनों बहनों ने हमशक्ल भाइयों से शादी की है। जिस तरह से दोनों बहनें एक जैसी दिखती हैं, वैसे ही दोनों भाई भी बिल्कुल एक जैसे ही दिखते हैं। शादी के बाद दोनों बहनें एक साथ प्रेग्नेंट भी होती हैं और दोनों एक साथ कुछ ही समय के अंतराल पर बच्चे पैदा करती हैं। यहां तक तो फिर भी ठीक था, लेकिन जब बच्चे पैदा हुए और यह दुनिया के सामने आए तो सब हैरान हो गए।
बच्चे पैदा हुए भी तो हमशक्ल
आपको बता दें कि दोनों बहनें अमेरिका के रहने वाली हैं और दोनों की पसंद और नापसंद एक जैसी ही है। वे दोनों एक जैसा ही काम करती करती है, दोनों बहनों ने लॉ में वकील के रूप में काम करती हैं। दोनों बहनों की मुलाकात 2018 में एक मेले में दो जुड़वा भाइयों से हुई थी। इन दोनों भाइयों से मिलने के बाद दोनों बहनों ने फैसला किया कि दोनों जुड़वा भाइयों से शादी करेंगे। इन बहनों में एक बहन का नाम ब्रिटनी और दूसरी बहन का नाम ब्रियाना है।
वैसे ही दोनों भाइयों में एक भाई का नाम जोश और दूसरे का नाम जर्मी है। दोनों बहनों ने दोनों भाइयों को डेट किया, फिर बाद में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हुई और सबको हैरानी तब हुई।जब दोनों के बच्चे कुछ ही समय के अंतराल में हूबहू एक जैसे ही पैदा हुए, उनके बच्चों की शक्ल बिल्कुल एक जैसी थी। देखने पर दोनों जुड़वा ही लगते हैं। इनकी फैमिली को दुनिया वाले ट्विंस फैमिली के नाम से जानते हैं।
View this post on Instagram
वैसे यह बात बेहद ही हैरान करने वाले की दो अलग-अलग बहनों से पैदा होने वाले बच्चे हो बहुत एक जैसे ही हैं। इसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जा सकता है। इस पर आपका क्या विचार है कमेंट बॉक्स में लिखें।