ऑन द स्पॉट शख्स को मिला उसके कर्म का फल, वीडियो देख लोगों ने कहा परफेक्ट कर्मा

The person on the spot got the fruits of his karma

शास्त्रों में लिखा है आप जैसा कर्म करते हैं उसका फल वैसा ही मिलता है। यह जरूर है कि कर्म का फल कुछ सालों बाद मिलता है लेकिन मिलता आपके कर्म के अनुसार ही है। कभी-कभी कर्म का फल ऑन द स्पॉट ही मिल जाता है। इसका उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो है। जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इसे कहते हैं कर्मा। दरअसल वीडियो में आप एक आवारा कुत्ते को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे शख्स को तुरंत मिले फल से लगा सकते हैं।

आवारा कुत्ते को मारने की कोशिश

वायरल वीडियो सीसीटीवी फुटेज है। जिसमें आप देखेंगे कि एक व्यक्ति सड़क पर चलता दिखाई दे रहा है कि तभी वहां से एक आवारा कुत्ता गुजरता है। कुत्ते को देखते ही वह शख्स उसे लात मारने के लिए अपना बायां पैर उठाता है। इसके पहले कि वह कुत्ते को नुकसान पहुंचा पाएं, वहीं पर उसका पैर फिसल जाता है और वह पीठ के बल सड़क पर जोर से गिर जाता है। जब तक शख्स जमीन पर गिरता है। कुत्ता वहां से भाग जाता है। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। अब वायरल भी हो रहा है।

लोगों का रिएक्शन

वीडियो देख लोगों का रिएक्शन भी जबरदस्त ही आ रहा है। इस वीडियो को नेचरहोलिक नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया और जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘परफेक्ट कर्मा’ जिसे देखते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया। इस वीडियो को 3 लाख 80 हजार बार देखा जा चुका है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि उस आदमी को वह दंड मिला जिसका वह हकदार था। इसे ही तत्काल कर्मा कहते हैं।

ऐसा ही दूसरा वीडियो भी हो रहा वायरल

जिस तरह से आपने पहले वीडियो में देखा कि कर्मा कैसे तुरंत आपके कर्म का जवाब दे देता है। ऐसा ही एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें एक बैल और एक आदमी को देखा जा सकता है। बैल चुपचाप एक कोने में खड़ा है और उसके सामने दो स्कूली बच्चे बैठे हैं। लेकिन तभी एक बूढ़ा आदमी आता है। जिसके हाथ में एक छड़ी होती है। वह अपनी छड़ी से बैल को मारना शुरू कर देता है, जो उसके लिए काफी ज्यादा घातक सिद्ध हो जाता है। दरअसल यहां भी वही कहावत लागू होती है- कर्मा। वीडियो में आगे क्या होता है इसका मजा लेने के लिए आप वीडियो देखें। वीडियो देखने के बाद आप अपने कमेंट, कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top