अपने आपको और सुंदर देखेंने की चाह ने, महिला को डाल दिया बड़ी मुसीबत में

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सुंदर दिखने के लिए अपनी हालत इतनी खराब कर ली थी जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

अंटालिया प्रांत की रहने वाली सबीना सुंदर दिखने के चक्कर में कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई। 32 वर्षीय इस महिला ने लाइपोसक्शन और नोज जॉब नाम की दो सर्जरी एक साथ करवाई। इसी दौरान 4 मिनट के लिए उनके दिल ने भी काम करना बंद कर दिया।

इस सर्जरी से शरीर के किसी हिस्से में जमा हुआ फैट हटाया जाता है। वही राइनोप्लास्टी नाम की सर्जरी को नाक को मनमाने आकार में डालने के लिए की जाती है।

इस सर्जरी के दौरान महिला की हालत इतनी खराब हो गई थी वह वेजिटेटिव स्टेट में चली गई। इस हालत में महिला न कुछ सुन सकती हैं नहीं समझ सकती हैं या फिर उसे समझ कर बोल सकती हैं। इस अवस्था में मरीज को यह भी पता नहीं चलता कि उसके आसपास हो क्या रहा है। वह केवल एक जिंदा लाश होती है।

सबीना के पति ने उनकी ऐसी हालत के लिए क्लीनिक को जिम्मेदार ठहराते हुए क्लीनिक के प्लास्टिक सर्जन और एनेस्थेसियो के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। सबीना के 2 बच्चे भी हैं। सबीना की ऐसी हालत होने के कारण के पति और बच्चों की मुश्किलें काफी बड़ी हुई है। 

उन्होंने बताया है कि सबीना की ऐसी हालत होने से उनकी 4 सालों से जिंदगी काफी मुश्किल भरी बन गई है। रुस्तम ने बताया कि उनके 6 और 4 साल के बच्चे की मां का घर आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका क्लीनिक से कानूनी लड़ाई भी चल रहा है। लेकिन सबीना की इस स्थिति से उनके परिवार वालों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top