क्या है, हवाई जहाज में सीक्रेट रूम का राज?

palr

हवाई जहाज में सफर करने का सपना हम सबका होता है। कुछ लोग इस में सफर कर चुके होंगे और कुछ का ख्वाब होगा करना। हवाई जहाज में सफर करने से समय की बचत होती है, उसके साथ साथ हम बड़ी सरलता से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। ट्रेन की तरह ही हवाई जहाज में डिफरेंट क्लास होते हैं। इकोनामी क्लास, बिजनेस क्लास जिसमें अलग-अलग तरह की फैसिलिटी यात्रियों के लिए मौजूद रहती हैं।

लेकिन वही हवाई जहाज में एक सीक्रेड क्लास यानी एक सीक्रेड रूम भी होता है। यह रूम क्या है और किसके लिए होता है, आइए जानते हैं, हम सब ने देखा है कि हवाई जहाज में पायलट, असिस्टेंट और क्रु मेंबर्स जैसे एयर होस्टेस होती है। जो यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान समय-समय पर रखती है।

लेकिन है तो वह भी इंसान ही उन्हें भी आराम की जरूरत होती है। खासकर उस वक्त जब हवाई जहाज का सफर लंबा हो। क्रू मेंबर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, बड़े-बड़े हवाई जहाज में एक ऐसा ही रुम बनाया जाता है, जिसमें वह आराम कर सके।

आइए जानते हैं, कैसा होता है यह रूम? इस रूम में बेड लगे होते हैं, ताकि क्रु मेंबर्स और एयर होस्टेस आराम कर सके। आपको ये जानकर बड़ी हैरानी होगी, कि बड़े जहाज़ों के डायनों के बीच की जगह में भी कमरे बने होते हैं, जहां स्टाफ़ बैठता है, खाता है और आराम भी करता है। स्टाफ की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए, यहां पर सीट बेल्ट भी दिए जाते है, ताकि उन्हें किसी तरह की तकलीफ ना हो। एक ऐसे ही एक सीक्रेड रूम का वीडियो ट्रेवल कोरेस्पोंडेंट Chris McGinnis यूट्यूब पर डाला है। ये सीक्रेट रूम विमान Boeing 777 के कॉकपिट के पास का है, जो विमान के आखिरी तक है। इस पूरे क्षेत्र को “क्रू रेस्ट कंपार्टमेंट” कहा जाता है। कंपार्टमेंट की सिर्फ एक खराबी होती है, इसमें कोई भी खिड़की नहीं होती। आपको जहाज में आते – जाते यह रूम नहीं दिखेगा क्योंकि इस रूम के रास्ते को छुपा कर रखा जाता है, कभी-कभी इसे पर्दे से भी ढक दिया जाता है और इस रूम की चाभी हमेशा क्रु मेंबर्स के पास होती है।

ऐसे ही बहुत से राज छिपे रहते हैं, उन वाहनों में जिसमें हम यात्रा करते हैं लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से हमें इसकी जानकारी नहीं होती। इसलिए, इस जानकारी के बाद आप जहाजों में जाए तो कृपया करके इस रूम को ढूंढने की कोशिश ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top