10 साल की मासूम…. खुद खेती कर अपना ख्याल रखने के साथ स्कूल भी जाता है यह अनाथ बच्चा

ma

इस समय सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार 10 साल के डांग वान खुयेन के हौसले के आगे सभी छोटे से लगते हैं जिस मासूम उम्र में बच्चे खेलते कूदते पढ़ते लिखते हैं। उस नन्हीं सी उम्र में यह बच्चा अकेले रहकर अपना देखभाल करता है।

इस बच्चे के माता-पिता नहीं है इस वजह से यह बच्चा अकेला ही रहता है सबसे बड़ी बात है कि यह खुद ही खेती करके सब्जियां उगाता है। और उन्हें पकिकर खाता भी है। वियतनाम के एक सुदूर गांव में जहां जिंदगी कभी आसान नहीं होती है। मात्र 10 साल की उम्र में मां छोड़ कर चली गई। तब वह अपनी दादी के पास रहने के लिए चला गया। वही पिता काम की तलाश में दूर शहर चले गए और इस बच्चे की हालत तब और बुरी हो गई जब एक सड़क दुर्घटना में पिता की मृत्यु हो गई। दादी दूसरी शादी करके दूसरे जगह चली गई।

माता पिता के ना रहने पर वान की पूरी दुनिया ही जैसे बदल गई। जीवन में सब कुछ होने के बाद ही वान ने हिम्मत नहीं हारी। वान अपने खेतों में खुद ही काम करता है, खुद ही खाना पकाकर खाता है और इसके साथ ही वह पढ़ाई भी करता है।

दूसरे परिवार से लोगों ने वान को गोद लेने की इच्छा भी जताई पर अपना ख्याल खुद रखने वाले वान ने सब को मना कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने उसे फॉस्टर होम जाने की बात कही लेकिन वान ने इंकार कर दिया इतना ही नहीं इस नन्ही सी उम्र में वान घर का काम करने के बाद स्कूल भी रोज जाते हैं। वान जिस घर में रहते हैं वह घर पक्का घर नहीं बल्कि लकड़ियों का बना हुआ है और जिस में रात के समय बहुत ही तेज हवाएं आती है।

गांव के शिक्षक ने उसकी मदद करने के लिए फेसबुक पर उसकी यह कहानी शेयर की। जिससे यह काफी कम समय में ही मीडिया में चर्चा का विषय हो गया। सभी ने वान की हिम्मत को सलाम किया है। कई लोगों ने उसे गोद लेने की पेशकश भी की हैं। बहुतों ने दूसरे ढंग से उसकी मदद करने की इच्छा भी जताई है। इस विषय पर आपकी क्या राय है आप भी शेयर कर हमें बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top