कुदरत का चमत्कार.. महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म… मां और चारों बच्चे स्वस्थ

ऊपर वाला जो चाहता है वह कर सकता है। उसके आगे किसी की कोई भी नहीं चलती है। कुदरत ऐसा करिश्मा हमें दिखाता है। जिसका हम अंदाजा भी नहीं लगा पाते और हमें यकीन भी नहीं होता कि हमारे जीवन में भी ऐसा कुछ हो सकता है। ऐसा ही है खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर गांव का है। जहां एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म देकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।रिपोर्ट की मानें तो बच्चे और दोनों फिलहाल ठीक है

कुदरत के आगे विज्ञान भी फेल होता है। कुदरत के करिश्मे को देखकर विज्ञान भी सोच में पड़ जाता है। सीतापुर की एक महिला गर्भवती थी। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। जिनमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। इतना ही नहीं चारों बच्चे और मां पूरी तरीके से स्वस्थ है।

परिवार वालों के अनुसार मौसम देवी को रात को तेज दर्द हुआ। जिससे घर वालों ने अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन अचानक दर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया, जिससे घर पर ही उनकी डिलीवरी करनी पड़ेगी। महिला ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। परिजनों का भी इस खबर से होश उड़े हुए हैं।

मौसम देवी के पति मुन्नू काफी प्रसन्न हैं और उन्होंने बताया कि वह चारों बच्चे स्वस्थ हैं। वही मौसम का भी तबीयत अब ठीक है
पति का कहना है कि एक साथ तीन बेटियों का पिता होना मेरे लिए कभी खुशी की बात है। ईश्वर का आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे तीन तीन बेटियों को दिया।
इस खबर के बाद उनके घर पर मीडिया वालों का तांता लगा हुआ है। हर कोई मां और बच्चों की तस्वीर लेना चाहता है। फिलहाल मां और बच्चे सब स्वस्थ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top