पोते के साथ 89 साल की दादी के डांस को देखकर लोग हुए हैरान

dm

सोशल मीडिया पर भाभी देवर की जोड़ी के डांस काफी तेजी से वायरल होते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर कुछ नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक 89 साल की दादी डांस करके जवान पोते को भी फेल कर दे रही हूं। साइट इंस्टाग्राम पर दादी पोते के डांस का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें दादी पोते की केमिस्ट्री को दर्शाया गया है। अंकित जांगिड़ नामक क्रिएटर ने अपनी दादी के साथ डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दादी के एनर्जी लेवल को देखकर आप के पसीने छूट जाएंगे।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि‌ रैप गायक बादशाह के गाने पर दादी अपने खुद का ही स्टेप कर रही हैं। वह वीडियो के असली स्टेप को कॉपी करने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं कर रही हैं और वह अपने पुराने अंदाज में ही डांस करती हुई नजर आ रही है। जो यूजर को काफी पसंद भी आ रहा है और उन्होंने दादी की खूब तारीफ की है।

वही पोता अपने अंदाज में डांस कर रहा है लेकिन लोगों को पोते से बेहतर दादी का डांस लग रहा है और उनकी केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। कुछ यूज़र ने अपने कमेंट भी शेयर किए हैं। जिसमें से कई लोगों ने दादी को आई लव यू बोला है, तो वहीं कुछ दादी के एनर्जी लेवल को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं और कहा है कि 89 साल में दादी इतनी ऊर्जावान है। उतना तो आज कल के 40 साल के लोग भी नहीं होते है।

दादी के एनर्जी लेवल को देखने के बाद आपके मन में क्या विचार आता है कमेंट करें।

watch video: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Jangid (@ankitjangidd)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top