डांसर और एक्टर्स नोरा फतेही को मिला अपना जीवनसाथी जल्द करेंगे शादी

m,c

बॉलीवुड की डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही जो अपने डांस और एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में कम ही समय में एक अच्छा मुकाम बना दिया है। उनके डांस के लाखों फैन हैं। लोग नोरा के डांस के मूव को खूब पसंद करते हैं और उनकी तरह डांस करना भी चाहते हैं।

नोरा को डांस रियलिटी शो में कुछ दिनों के लिए जज भी बनाया गया था लेकिन उनकी इतनी ज्यादा व्यस्तता होने के कारण नोरा को शो छोड़ना पड़ा। इस समय नोरा फतेही अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं।

नोरा ने ढूंढ लिया दूल्हा
नोरा जल्द शादी करने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि वह शादी के लिए दूल्हा ढूंढ ली है और शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही काफी एक्टिव रहती हैं। नूरा फतेही के फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है और सोशल मीडिया पर ही उन्होंने अपना दूल्हा ढूंढा है।

जल्द करेंगे शादी
नोरा को सोशल मीडिया पर शादी का प्रपोजल आया। जिसे देखने के बाद नोरा शादी के लिए हां कर दिया। नोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक छोटे से फैंन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर शादी के लिए प्रपोज किया और कहा कि वह दिलबर दिलबर गर्ल से शादी करना चाहते हैं। उन्हें अपना पत्नी बनाना चाहते हैं, इस नन्हे से बच्चे की बातों पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया मिल रही है

नोरा फतेही का अंदाज
नोरा इस वीडियो को देखने के बाद लिखा बहुत हो गया। अब मुझे मेरा पति मिल गया। हम शादी करने वाले हैं, नोरा के इस क्यूट से रिएक्शन के सभी दीवाने नजर आ रहे हैं। नोरा के इस अंदाज को लगातार कमेंट पर कमेंट मिलते जा रहे हैं और लोगों को इस अंदाज में जवाब देना पसंद भी आ रहा है। नोरा रियलिटी शो बिग बॉस के अलावा कई डांस शो में भी आकर धूम मचा चुकी हैं और इसी तरह इस समय वह नन्हे से बच्चे के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top