फिल्मों में हम कई तरह के स्टंट देखते हैं। जिसमें कभी हीरो तो कभी स्टंटमैन ऐसे स्टंट करते हैं। जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं वैसे तो स्टंट करना कोई आसान काम होता नहीं है। लोगों को उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और सालों की मेहनत के बाद जाकर कोई स्टंट स्मूथली करता है। जिसे देखकर लगता है वह उसमें बड़ा माहिर है।
जो स्टंट फिल्मों में दिखाते हैं वह असल जिंदगी में करना आसान होता नहीं है। तब वह किसी भी प्रकार का हो चाहे साइकिल हो या फिर कुछ और, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल हो रहा है। जो हैरान तो करता ही है लेकिन आखिर में जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
देखेंगे वीडियो में कि एक लड़की तेजी से साइकिल चलाकर आती है और अचानक ब्रेक लगाकर कमाल का स्टंट दिखाती ही है कि अचानक ब्रेक लगाने की वजह से साइकिल के पीछे का पहिया ऊपर होता है। वह अभी अपने इस स्टंट पर खुश होती ही है कि तभी एक लड़के ने आकर उसके स्टंट पर पानी फेर दिया।
दरअसल लड़का भी तेजी से साइकिल चलाते हुए आ ही रहा था और शायद ब्रेक लगाना भूल जाता है। इसी चक्कर में वह आगे खड़ी लड़की की साइकिल में तेजी से धक्का मारता है और वही दोनों धड़ाम से गिर जाते हैं। इस घटना में लड़के की साइकिल को तो ज्यादा नुकसान नहीं होता है लेकिन लड़के की साइकिल दो टुकड़ों में हो जाती है और उसके हाथ में भी चोट लग जाती है। फिर तुरंत दोनों उठकर ऐसे खड़े हो जाते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।
View this post on Instagram
रोमांचक वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी खूब प्रतिक्रियाएं भी दी हैं इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को bestfailsever नाम पेज से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया- जाहिर है कि बाइक्स में ब्रेक नहीं है। इसे अब तक ढाई सौ से ज्यादा लोगों ने देखा है और अपने मजेदार कमेंट भी दिए। एक यूजर ने लिखा लड़के ने लड़की का स्टंट खराब कर दिया, जबकि एक यूजर ने लिखा सड़क कितनी चौड़ी है पीछे साइकिल चलाने वाला जरूर अंधा होगा।