इंसान की शक्ल की एक मछली… गुदगुदी लगाने पर वह ठहाके लगाकर हंसती है

sh

यह संसार अजूबों से भरा पड़ा है और हमें लगता है कि इस संसार के लगभग हर अजूबे को हम जानते है लेकिन एक ऐसा खबर सामने आया है जिसे देखने और जाने के बाद आपको लगेगा कि अभी आपने पृथ्वी पर मौजूद बहुत अजूबों को नहीं देखा है। जिससे आप अभी तक अनजान है। समुद्री जीव की बात की जाए तो समुंद्र में तो ऐसे जीव हैं। जिनके विषय में हम कम ही जानते हैं। ऐसी ही एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक अनोखी मछली है। जिसे आप देखकर अचंभित हो जाएंगे।

यह अनोखी मछली 29 वर्षीय मछुआरे जेफरी दादर को मेसाचुसेट्स शहर में मिली। जेफरी मछलियों को पकड़ने के लिए जाल फैलाए हुए थे। जब उन्होंने जाल को खींचा तो उनके जाल में उन्हें एक अद्भुत मछली दिखाई थी, जो अन्य मछलियों से काफी अलग थी। उन्होंने उस मछली की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि उन्होंने अभी तक ऐसी अद्भुत मछली नहीं देखी। इस अद्भुत मछली को देखकर लोग काफी हैरान हैं। इंसान की शक्ल वाली मछली,गुदगुदी करने पर लगाने लगती है 'ठहाके',मछुआरे को  मिली अनोखी मछली

यह मछली अन्य मछलियों से रंग रूप में तो अलग है ही, इसके अलावा मछली में कुछ ऐसी चीज है जो उसे और मछलियों से अलग कर देती है। जेफरी का दावा है कि स्केट नाम की मछली उन्हें जो मिली है। उसे गुदगुदी लगाने पर वह इंसानों की तरह ठहाके मार के हंसती है। लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है।

आपको क्या लगता है कि क्या सच में ऐसी मछली है। जिसे हम इंसानों की तरह गुदगुदी हो सकती है। आप भी इस तस्वीर को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया हमारे साथ शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top