सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर हमें रोजाना तरह तरह के वीडियोज देखने को मिलते हैं। सभी वीडियोज एक-दूसरे से काफी अलग और रोमांचक होते हैं। वही सोशल मीडिया हमें हंसाता भी है तो कोई कोई वीडियोज हैरान कर देने वाले भी होते हैं। हैरान कर देने वाला एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा सा लड़का समाधि लेते हुए नजर आ रहा है।
वैसे तो आपने कई साधु संतों को समाधि लेते हुए देखा होगा। लेकिन यह वीडियो इतना खौफनाक है कि जिस व्यक्ति ने भी इस वीडियो को देखा वह डर गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा लड़का समाधि लेता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन समाधि लेने का जो तरीका है वह काफी खौफनाक प्रतीत हो रहा है, क्योंकि लड़का एक बड़े से कढ़ाई में बैठा हुआ है और लगातार मंत्र को पढ़ा रहा है।
उस कढ़ाई में ढेर सारा पानी है और कढ़ाई के नीचे आग लगी हुई है। उसमें लकड़ियां जल रही हैं जिसके वजह से कढ़ाई के अंदर का पानी काफी तेजी से खोलता हुआ नजर आ रहा है। उसी के अंदर वह लड़का बैठकर समाधि ले रहा है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि वह लड़का बड़े आराम से उस खोलते हुए पानी के अंदर बैठा है।
आपको बता दें कि उस कढ़ाई के अंदर ढेर सारे फूल भी है। उस लड़के के आसपास कई लोग लड़की की इस दृढ़ शक्ति को देखकर आश्चर्य में पड़ गए। सोशल मीडिया पर जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वह व्यक्ति इस वीडियो के पीछे छिपे हुए सच को जानने के लिए लालायित हो जाता है।
This is 2021 India 🇮🇳 pic.twitter.com/iSE0xDeGgP
— Sandeep Bisht (@iSandeepBisht) September 7, 2021
इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा गया है 2021 का भारत। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है आपको बता दें कि यह वीडियो दोबारा से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि यह वीडियो 2019 में यूट्यूब प्लेटफार्म पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। लेकिन फिर से यह वीडियो ट्विटर पर पसंद किया जा रहा है और लोग इस वीडियो को देखकर हैरत में आ जा रहे हैं।