झगड़ेश्वर महादेव मंदिर, एक ऐसा मंदिर जहां बिना झगड़े के कोई भी काम शुभ होता नहीं है

A temple where no work is auspicious without quarrel

लखनऊ शहर पुरानी इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां एक मंदिर है जो बहुत ज्यादा ही प्रसिद्ध है। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम झगड़ेश्वर महादेव मंदिर है। नाम से ही जैसे पता चल रहा है कि यहां झगड़ा ही होता होगा, तो वाकई में इस मंदिर में लोग सुख शांति मांगने आते हैं। लेकिन यहां कोई भी काम की शुरुआत बिना झगड़े की होती ही नहीं है।

झगड़े से शुरू होता है शुभ काम

झगड़ेश्वर महादेव मंदिर अपने विशेष पूजा अर्चना के लिए जाना जाता है। शिव की पूजा अर्चना करने के साथ झगड़ा करने की प्रथा इससे खास बना देती है। यहां मान्यता है कि बिना झगड़े के कोई भी काम शुभ नहीं हो सकता। इसके लिए यहां पर थोड़ी देर के लिए ही सही मगर किसी भी आयोजन को लेकर यहां झगड़ा होना अनिवार्य है। इसके बाद ही शुभ कार्य किए जाते हैं। सभी झगड़े दर्शन मात्र से शांत हो जाते हैं।

लखनऊ के राजा बाजार के डेग वाली गली में स्थित यह मंदिर काफी पुराना है। रिपोर्ट की मानी जाए तो जिस जगह यह मंदिर स्थित है। उसके आसपास पहले एक किला हुआ करता था। जिसमें एक शिवलिंग स्थापित किया गया था। झगड़ेश्वर महाराज के दर्शन करने से घर के झगड़े शांत हो जाते हैं।

मंदिर के पुजारी अंबिकेश्वर तिवारी के अनुसार मंदिर की हमेशा से ही प्रथा है कि यहां बिना झगड़े की कोई आयोजन नहीं होता है। दर्शन मात्र से झगड़ा शांत होता है और लोग बाबा की पूजा आराधना में जुट जाते हैं। यह मंदिर लोगों के झगड़े को शांत कराने के लिए माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top