कुत्ते का पट्टाबांधकर पत्नी ने पति को घुमाया बाजार, रेलवे स्टेशन और रेस्टोरेंट में

भारतीय महिलाएं अपने पति को परमेश्वर मानती है और पूजा करती हैं।लेकिन अगर विदेशों की बात की जाए तो यहां भारतीय रीति रिवाज से अलग ही प्रथा है।‌ ब्राजील से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति को कुत्ते के पट्टे से पार्क और सार्वजनिक जगहों पर घूमने लगी। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर आलोचना भी की। खबरों के अनुसार लुवाना काजकी नाम की एक महिला ने अपने पति अॉर्थर ओ उर्सो के साथ ऐसा किया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने रोमांचक फोटोशूट कराने के लिए ऐसा किया। इसी वजह से महिला ने अपने पति के गले में कुत्ते का बेल्ट बांधकर, एक अलग पोशाक में भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। जिसे देखने के लिए लोग वहां इकट्ठा हो गए और सभी यह जाने को उत्सुक थे कि आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया। महिला अपने पति के साथ बेकरी, रेस्टोरेंट्स, रेलवे स्टेशन और भी कई सार्वजनिक जगहों पर घूमी।

महिला के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर ऐसा काम करना बड़ी हिम्मत की बात है। महिला अपने पति को लेकर रेस्टोरेंट गई और खुद सीट पर बैठे और पति को कुत्ते की तरह नीचे बैठकर खाना दिया। इन दोनों का जब इंटरव्यू हुआ तो उन्होंने बताया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। वह कुछ भी गैरकानूनी नहीं कर रहे और ना ही उनको ऐसा करने से किसी को कोई दिक्कत हुई है।

इसका कारण पूछे जाने पर कपल ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं, उनका रिश्ता कितना गहरा है। वह दोनों एक दूसरे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह मामला कनाडा में भी सामने आया था। जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के गले में पट्टी बांध का सड़क पर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर जुर्माना भी लगाया था, क्योंकि उस समय वहां पर लॉकडाउन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top