ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हो गए हैरान….जब शख्स के सीने में से मिला सीमेंट की चीज….

s

डॉक्टरों के पास अक्सर कुछ ऐसे मामले आते हैं। जिन्हें सुनने के बाद वह खुद भी हैरान हो जाते हैं और ऐसे मामले उनके लिए चुनौतीपूर्ण होते हैं। मेडिकल साइंस में आज जिस हिसाब से तरक्की कर ली है उससे डॉक्टर भी मरीजों में नई जान डालने का काम कर देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स को नई जिंदगी मिली है और वह भी डॉक्टरों की वजह से डॉक्टरों ने जब उस व्यक्ति के सीने की सर्जरी की तो उन्हें एक ऐसी चीज मिली जिसकी कल्पना कभी डॉक्टर भी नहीं कर सकती।

सीने में लगातार हो रहा था दर्द 56 वर्षीय शख्स के सीने में दर्द हो रहा था और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। जब वह डॉक्टर से अपनी परेशानी बताया तो डॉक्टर ने सीने का एक्सरे करवाया और उसके बाद सीटी स्कैन भी करवाया। तब पता चला कि उस शख्स के फेफड़े के पास से दिल को छूती हुई एक कुड़ी नुकीली वस्तु नजर आ रही है।

नुकीली वस्तु से दिल में हो गया था छेद उस नुकीली वस्तु के कारण दिल में छेद हो गया था। स्कैन रिपोर्ट को देखकर डॉक्टर भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह कैसे हुआ और अंततः डॉक्टरों ने दिल का ऑपरेशन करने का फैसला किया।

ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर भी हो गए दंग ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर भी दंग हो गए क्योंकि उन्हें जो नुकीली वस्तु मिली थी। वह सीमेंट की थी और यह सीमेंट का टुकड़ा 10 सेमी लंबा था। जिसके कारण के सीने में हो रहा था दर्द, डॉक्टरों ने उस नुकीली सीमेंट के टुकड़े को निकाला और दिल में हुए छेद को भी सिला। कैसे पहुंचा सीमेंट का टुकड़ा दिल तक उस शख्स के दिल से के पास से सीमेंट का जो टुकड़ा मिला है। वह कैसे हैं वहां तक पहुंचा, इसके लिए डॉक्टरों ने उस शख्स के पुराने मेडिकल हिस्ट्री की जांच की। तब डॉक्टरों ने पाया कि उस शख्स को आॅस्टियोपरोसिस की परेशानी थी। जिसकी वजह से शरीर में रीड की हड्डी में फैक्चर हो गया था।

जिसके इलाज के लिए डॉक्टरों ने उससे काइफोप्लास्टी की थी। इस तरह के इलाज में हड्डी को जोड़ने के लिए हड्डी में सीमेंट इंजेक्ट किया जाता है ताकि हड्डी की लंबाई पहले की ही तरह हो जाए और इस केस में भी ऐसा हुआ था। लेकिन वह रीढ़ की हड्डी पर चिपके रहने के बजाय नसों से सीने में पहुंच गया। जिसके वजह से दिल में जाकर धस गया और दाएं तरफ छेद हो गया। इसी की वजह से उस शख्स को लगातार सीने में दर्द होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top