कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 की तीसरी एक करोड़ विजेता गीता सिंह गौर, जैकपॉट सवाल खेलने के लिए तैयार

One Crore Winner Geeta Singh Gaur

टीवी का मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति, जिसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। कौन बनेगा करोड़पति 13वें में गीता सिंह गौर एक करोड़ जीतने के बाद 7 करोड़ के लिए भी खेलेंगी। गीता कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में तीसरी 1 करोड़ रुपए जीतने वाली प्रतियोगी बनी है।
आखिर कौन है गीता सिंह गौर जिन्होंने एक करोड़ रुपए जीते आइए जानते हैं…..

गीता सिंह गौर एक गृहणी है
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में अभी तक दो प्रतियोगी 1 करोड़ रुपए जीत चुके हैं। जिसमें से एक आगरा की शिक्षिका हिमानी बुंदेला है और एक आईएएस की तैयारी कर रहे साहिल अहिरवार है। वही 1 करोड़ रुपए जीतने वाली तीसरी प्रतियोगी राजस्थान की एक आम गृहिणी है।

बच्चों के बड़े होने पर खुद के लिए जीना शुरू किया
सोनी टीवी पर करोड़पति बनने वाली गीता सिंह गौर का एक प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में गीता ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि मैं 56 साल की हूं और एक आम गृहणी हैं। आगे उन्होंने बताया कि 19 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। वह अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों की परवरिश में लगा दी। अब बच्चे बड़े हो गए हैं मैं अपने जीवन की दूसरी शुरुआत करना चाहती हूं।

गीता सिंह गौर चलाती हैं जीप
अपने जीवन के बारे में बताते हुए गीता सिंह ने बताया कि वह अपनी पोती के साथ खेलती हैं तो वहीं दूसरी तरफ जीप भी चलाती हैं। प्रोमो के वीडियो में आप उन्हें जीप चलाते हुए भी देख सकते हैं। गीता ने बच्चों की पढ़ाई के साथ घर का काम भी देखते उन्होंने कहा कि मैं अब अपने लिए जी रही हूं। आखिर में इस प्रोमो में दिखाया गया कि गीता 1 करोड़ रुपए जीत गई हैं।

7 करोड़ के लिए भी खेलेंगे
कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ जीतने के बाद एक जैकपॉट सवाल होता है। जिसमें कोई लाइफ लाइन नहीं होती है। एक करोड़ जीतने के बाद अक्सर इस सवाल के लिए नहीं खेलते हैं, वह कोई रिस्क लेना नहीं चाहते हैं। लेकिन गीता सिंह जैकपॉट सवाल खेलेंगी। और उनके सामने 7 करोड़ का सवाल रखा जाएगा। अब देखना यह है कि गीता इस 7 करोड़ रुपए के प्रश्न का जवाब दे पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top