फरेबी दुल्हन… शादी की रात छत से कूदकर भागी, पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल

d f

आज के दौर में इंसान पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है। चाहे वह किसी की जान लेना हो, धोखा देना हो या झूठी शादी रचानी हो। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी इलाके से सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि सोनू जैन नामक एक दिव्यांग ने अपनी शादी की बात परिचित मित्र उदय खटीक से की थी। उदय ने सोनू की शादी तय कराने के लिए सोनू से ₹90000 लिए थे।

सोनू के दिव्यांग होने के कारण उसकी शादी में काफी समस्याएं थी, इसलिए उसने उदय को यह पैसे दिए थे।
पैसे लेने के बाद एक दिन उदय अचानक सोनू के घर एक लड़की और दो लड़कों को लेकर पहुंच गया। लड़की का नाम अनीता और दोनों लड़कों का नाम अरुण और जितेंद्र था। उदय ने बताया कि उसने अनीता को उससे शादी करने के लिए तैयार किया है और शादी जल्द से जल्द उसी दिन सोनू के घर वालों के सामने उसी के घर में कर लेनी चाहिए। सोनू ने उदय की बात मानकर उसी दिन अपने घर वालों के सामने अनीता से शादी कर ली। घर वालों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया और उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

जब रात हुई तो दुल्हन अनीता तबीयत खराब होने का बहाना करके छत पर चली गई। छत से घर के पीछे के रास्ते में दुल्हन ने छलांग लगा ली, लेकिन मौका ए वारदात पर दौरा कर रही पुलिस ने दुल्हन को छत पर से छलांग लगाते हुए देख लिया और उसे वही पकड़ लिया। जब पुलिस को दुल्हन के भागने की वजह पता चली तो उनके होश उड़ गए। दुल्हन ने यह नकली शादी पैसों के लिए की थी।

हादसे के शिकार सोनू जैन ने दुल्हन समेत उदय, अरुण, जितेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। गोरमी थाना पुलिस ने दुल्हन समेत दो और युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो की तलाश जारी है। इनके ऊपर धोखाधड़ी के साथ-साथ अन्य धाराएं भी लगाई गई है। पुलिस ने इन तीनों के साथ पूछताछ की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top