सपनो का महल ऐसा होता है! सच में क्या?

bmd

वैसे तो हम और आप हम सब अपनी ख्वाहिशों के महल के सपने देखते रहते हैं। कुछ के हकीकत में बदलते हैं और कुछ की ख्वाब बनकर ही रह जाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा सपनों का महल लेकर आए हैं। जिसे देखकर आप कहेंगे जी हां यह हमारी ही ख्वाबों का महल है, लेकिन क्या यह वाकई आपके सपनों का महल है? आइए देखते हैं।

अमेरिका के टेक्सास के डलास में एक ऐसी ‘हवेली’ है, जिसे बाहर से देख कर आप उसके दीवाने हो जाएंगे। मानो यह हवेली आप ही की हो। वैसे तो यह हवेली बाहर से देखने में बहुत ही शानदार, उम्दा और बड़ी है, लेकिन इसके अंदर का सच जानकर आप हैरान हो जाएंगे और अपने ख्वाबों पर शंका करने लगेंगे कि क्या आपने ऐसा ही ख्वाब देखा था? अपने सपनों के महल के लिए।

आपको बता दें कि इस हवेली की कीमत एक मिलियन अमेरिकी डॉलर है। जो भारतीय मुद्रा के मुताबिक लगभग 7 करोड़ 44 लाख रुपए है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हवेली सन् 2000 में बनाई गई थी। हवेली के बाहरी दीवारों पर बड़ी और आलीशान खिड़कियां है, जो असल में नकली है। जी हां यह सिर्फ बाहर से देखने के लिए है। इस हवेली की हकीकत तो यह है कि इस हवेली के अंदर ना ही कोई खिड़कियां है और ना ही कोई बैडरूम, फिर भी इस हवेली की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है?

अंदर से यह हवेली बिल्कुल खाली है यहां सिर्फ एक ग्लास सेफ्टी विंडो है जो आमतौर पर पुलिस स्टेशनों और जेल में दिखाई देता है।

दरअसल ये हवेली कुछ और नहीं एक सेफ हाउस है।
एक रिपोर्ट के अनुसार यहां आप ‘वाइन कलेक्शन’ ‘आर्ट कलेक्शन’ जैसी बहुत सारे कार्य बहुत ही बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top