लड़कियों ने जिम में किया एक्सरसाइज के साथ पारंपरिक डांस वीडियो देख यूजर्स हैरान

Girls do traditional dance with exercise in gym

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल हो जाते हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान परेशान हो जाता है।ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप लड़कियों के एक ग्रुप को ट्रेडमिल पर टहलते हुए, गरबा करते दिखेंगे। वह लड़कियां ट्रेडमिल पर गरबा स्टेप कर रही हैं। यही नहीं आप उन्हें जिम सूट में नहीं बल्कि पारंपरिक गुजराती पोशाक में देखेंगे।

ट्रेडमिल पर डांस कर रही, लड़कियों ने सेक्रोनाइज किया है। जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए हैं। महिलाओं के इस ग्रुप के डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हैंडल गरबा वर्ल्ड पर शेयर किया गया है। जिसे 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और यूजेस ट्रेडमिल पर ऐसे खतरनाक गरबा डांस को करते हुए देख कर हैरान हैं।

लड़कियों ने ट्रेडमिल पर किया गरबा

वायरल हो रही वीडियो में अब देख पाएंगे के कई लड़कियां हैं जो ट्रेडमिल पर गरबा डांस करते हुए नजर आ रही हैं। जो वाकई में काफी आश्चर्यजनक है क्योंकि जिस जमीन पर चल पाना मुश्किल होता है।‌ उस भारी भरकम गुजराती पोशाक पहनकर गरबा डांस करते हुए इन लड़कियों को देख पाएंगे। जरा सी चूक से अनहोनी भी हो सकती थी।

इन लड़कियों ने बेहद कॉन्फिडेंस के साथ एकाग्रता दिखाते हुए इस कठिन से गरबा डांस को ट्रेडमिल पर कर लोगों को हैरान कर दिया है, लेकिन कहा जाता है ना कि अगर ग्राम में लगन हो तो कोई भी काम आसानी से किया जा सकता है और ऐसा ही इन लड़कियों ने करके दिखाया अआप भी इस डांस को देख कर हैरान होते होंगे।

वायरल हो रहा वीडियो

कुछ लोग ऐसे हैं जो इस वीडियो को देखकर इन लड़कियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इस बात को लेकर नाराजगी भी जताई है कि एक जरा सी चूक से बड़ा खतरनाक हादसा हो सकता था। जिसके वजह से इन्हें चोट भी आ सकती थी। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा- ट्रेडमिल पर उनकी स्कर्ट सेफ नहीं थी कि वह कभी भी फंस सकती थी तो दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसा करना खतरनाक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by garba world (400k) (@garba__world)

अगर कपड़ा फंस जाता तो इससे बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे ही यूजर्स इस वीडियो पर अपनी चिंताएं भी जता रहे हैं तो इसे ढेर सारा प्यार भी दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग देख रहे हैं और चिंता के साथ प्यार भी जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top