दूल्हा दुल्हन ने लिया.. ग्रैंड एंट्री देखकर लोगों की हंसी छूट गई…

sxjha

हर दूल्हा दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं और उसके लिए उनके घर वाले भी उनका साथ देते हैं। ऐसे में शादी के हर एक रस्म को लोग इस तरह करना चाहते हैं ताकि वह हमेशा के लिए यादगार हो जाए। चाहे वह दूल्हा दुल्हन की ग्रैंड एंट्री हो या फिर स्टेज पर डांस या फिर ऐसी कोई रस्म जिसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों शामिल हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने दूल्हा दुल्हन के डांस को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा दुल्हन दोनों अपनी शादी को लेकर काफी खुश नजर आते हैं। वीडियो में दूल्हा दुल्हन हाथ में हाथ डालकर जंपिंग जैक डांस के साथ एंट्री लेते हैं और मेहमानों के सामने अपनी खुशी जाहिर करते हैं। मेहमान भी ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं।

दूल्हा दुल्हन इस डांस में इतने उत्साहित हो जाते हैं कि दुल्हन उछलकर दूल्हे की पीठ पर बैठती है और दूल्हे का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे दोनों नीचे गिर जाते हैं। दोनों के नीचे गिरते ही वहां मौजूद लोगों की हंसी निकल जाती और सब हंसने लगते हैं। इसी दौरान दुल्हन वहां के माहौल को संभालती है और बहुत तेजी के साथ खड़ी हो जाती है। दूल्हा भी उसके साथ आ जाता है और फिर दोनों एक साथ फिर जंपिंग जैक डांस शुरू कर देते हैं।

इंस्टाग्राम के superizhikayeler नाम के पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है। जिसे 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वही 3000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को देखकर लोग लगातार कमैंट्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top