हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से 3 घंटे पहले की…..

टीवी के मशहूर अभिनेता और मॉडल रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से उनके फैंस और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। सिद्धार्थ का हंसता खिलखिलाता चेहरा कोई नहीं भूल पा रहा है। महज 40 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी और इसके चलते उनके फैंस का भी दिल टूट गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी।

सिद्धार्थ शरीर से काफी फिट रहते थे। वह हर दिन 2 से 3 घंटे वर्कआउट करते थे, उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। अचानक हुए निधन से सभी को सदमा लगा है। उनके साथ काम कर चुके कोस्टार तो जैसे स्तब्ध हो गए हैं। वह बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ को इस खबर ने हिला कर रख दिया है। यह सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनते ही भावुक हो गए हैं। इस खबर के बाद वह सिद्धार्थ के घर उनकी मां और बहनों से मिलने गए थे। इस समय सिद्धार्थ की मां और बहनों का बुरा हाल है और उससे कहीं ज्यादा बुरा हाल है शहनाज का जो सिद्धार्थ के साथ बिग बॉस में नजर आई थीं।

इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा किया गया है। जिसमें भाऊ सिद्धार्थ की मौत की कुछ घंटे पहले की बात बताते हुए नजर आ रहे हैं उन्होंने बताया कि उस रात सब ठीक था। सिद्धार्थ ने डिनर किया और सोए 3:30 बजे अपनी मां से एक गिलास पानी भी मांगा, उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। उनकी मां ने उन्हें पानी दिया बाद में उन्होंने आइसक्रीम भी खाई और फिर सो गए। सिद्धार्थ अपनी जिम सेशन के लिए सुबह 10:00 बजे उठे थे, लेकिन उस सुबह एलार्म बजने के बाद भी वह नहीं उठे तो उनकी मां कमरे में उन्हें जगाने गई। तब सब कुछ उन्हें पता चला।
भाऊ इंस्टाग्राम पोस्ट में सिद्धार्थ के निधन पर शोक जताते हुए RIP दोस्त लिखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top