एक विवाह ऐसा भी….. 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की 70 वर्षीय महिला से की शादी…

प्रेम की कोई उम्र नहीं होती है यह तो हमने सबने सुना है सभी जानते हैं कि एक जवान लड़का एक जवान लड़की से शादी करता है, लेकिन अगर यह शादी के 73 साल के दूल्हे और 70 साल की दुल्हन हो तो लोग काफी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से आया है।

इस मामले में 73 वर्षीय शफी अहमद जिन्होंने अपने से 3 साल छोटी 70 वर्षीय आरिफा के साथ निकाह कर लिया। शफी की पत्नी का इंतकाल हो गया था। वही आरिफा के पति भी अब नहीं रहे। इसी के बाद दोनों ने निकाह करने का फैसला किया।

शफी की पत्नी का 25 साल पहले ही इंतकाल हो गया था। उनकी 4 लड़कियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। लड़कियों की शादी के बाद शफी अकेले रह गए थे। जिस कारण उन्होंने एक किराने की दुकान खोल रखी थी, लेकिन उम्र के जिस पड़ाव पर लोग पोते-पोतियों के साथ खेलते हैं और अपना समय हंस कर बिता देते हैं। वही शफी बिल्कुल अकेले हो चुके थे। ऐसे में शफी और आरिफा एक दूसरे का सहारा बनने का फैसला किए।

शफी और आरिफा ने अपनी मर्जी से शादी किए। शादी करने के लिए शफी बारात लेकर आरिफा के घर भी पहुंचे थे। शफी और आरिफा की शादी की चर्चा अब दूर दूर तक हो रही है। उम्र के इस पड़ाव पर शादी करना भी लोगों के लिए एक अचंभे की बात है। सभी को इस उम्र में एक सहारे की जरूरत होती है और अगर ऐसे में दो अकेले रहने वाले एक दूसरे का सहारा बनते हैं तो यह एक अच्छी बात है। इसे गलत नजर से देखना ही नहीं चाहिए।
आपका इस शादी के विषय में क्या खाया जाता है कमेंट करके बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top