सांपों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल जाती है। यह सांप जिनकी हरकतें जानलेवा होती है। इनसे लोग दूरी बनाकर रहते है लेकिन इन्हीं सांपों के कुछ ऐसे भी वीडियो देखने को मिल जाते है, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते है।
हाल ही में एक सांप का वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक लड़के पर सांप ने हमला कर दिया। वीडियो इसलिए भी चौका दे रहा है क्योंकि जिस लड़के पर सांप ने हमला किया वह लड़का बंदूक निकाल कर उस सांप को डरा रहा था। इसी कड़ी में एक नया वीडियो देखने को मिला है जिसमें सांप का कुछ ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसे लोगों के दिल में और भी डरा बन गया।
छत से छलांग लगाता हुआ नजर आया सांप
वायरल हो रहे वीडियो में आप एक सांप को देखेंगे, जो छत के आखिरी छोर पर बैठा हुआ है। सामने एक सड़क जाती हुई दिख रही है। वह सांप कुछ देर बैठे रहने के बाद अचानक उस छत से छलांग लगाने के लिए थोड़ा पीछे जाता है और लंबी छलांग लगाकर वहां से कूद जाता है, जैसा कि हम इंसान करते हैं। कोई लंबी छलांग लगाने के लिए पीछे आते है और फिर दौड़कर छलांग लगा देते है।
बस वैसे ही सांप ने भी छत से सड़क पर छलांग लगा दी। जिसे देख कर अच्छे अच्छों के रोंगटे खड़े हो गए। बस सांप वहां से छलांग लगाकर सड़क पर कूदता है और वहां पर तेजी से रेंगते हुए आगे बढ़ने लगता है।
सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो
सोशल मीडिया पर सांप का यह अंदाज देखकर लोगों के होश उड़े हुए है और यह वीडियो तेजी से छा गया है लोग इस पर चर्चाएं भी कर रहे है। जिसे ट्विटर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। उन्होंने इसे इंक्रेडिबल बताते हुए इमोजी भी बनाई है।
Incredible video showing a Snake launching itself from a roof. 🐍😳 pic.twitter.com/cR1woYXTlh
— H0W_THlNGS_W0RK (@HowThingsWork_) January 27, 2023
इस सा़प का इंसानों के जैसे छलांग लगाना लोगों को हैरान कर दे रहा है। इसी वजह से यह वीडियो और तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा शायद ही किसी ने देखा हो इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही है।