मां की गोद में आने के लिए बेताब लंगूर के बच्चे ने दिखाए क्यूट सी हरकत

The baby of the langur showed a cute act

मां बेटे का रिश्ता ऐसा होता है। जिसे किसी भी रिश्ते से अगर बराबरी की जाए तो हर रिश्ता इससे छोटा सा नजर आता है। मां और बच्चे का एक ऐसा रिश्ता होता है। इसमें बच्चे के लिए प्यार और मां के लिए बच्चे का प्यार साथ नजर आता है। मां जिस तरह से बच्चों को दुलार और प्यार करती है। वह देखकर हर कोई सुख का अनुभव करता है।

सोशल मीडिया पर भी एक मां और बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा है जो इस वीडियो को अन्य वीडियो से जुदा कर दे रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक मां के रूप में महिला को तो देखेंगे ही, लेकिन एक बच्चे के रूप में एक लंगूर के बच्चे को देखेंगे। इन दोनों का प्यार एक मां बेटे जैसा ही है।

वायरल होने वीडियो में आप देखेंगे नदी के किनारे एक पेड़ पर ढेर सारे अंगूर लगे हुए हैं। वह महिला लंगूरों को एक-एक अंगूर देती है। कुछ लंगूर उस डाली से खुद भी अंगूर निकाल कर खाते हैं। इन सभी के बीच लंगूर का एक बच्चा जो काफी ज्यादा छोटा है। उझलकर मां की गोद में आ जाता है। वह महिला अंगूर का छिलका छीलकर उसके मुंह में रस डालती हैं। जिसे वह पी के काफी खुश हो जाता है और उसके चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर आपको उसका अंदाजा हो जाएगा कि उसे इसका स्वाद अच्छा लग रहा है।

यही नहीं आप देखेंगे उस महिला की छोटी बच्ची है। जिसे लंगूरों से जरा भी डर नहीं लग रहा है। सोशल मीडिया के यूट्यूब चैनल Badri Narayan Bhandra पेज पर शेयर किया गया है। जिससे 7 लाख लोगों ने देखा है और 87 हजार लोगों ने पसंद किया है। इस वीडियो पर यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है इस इंसान तथा जानवर के बीच प्यार तथा आकर्षण सीमा से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top