बिना दुल्हन लौटी बारात… वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

dul

हमारे भारतीय समाज में शादी के पवित्र बंधन है। जिसका सम्मान सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि दोनों परिवार और समाज भी करते हैं, लेकिन आज के बदलते दौर में शादी टूटना एक आम बात हो गई है। लोग छोटी-छोटी बातों पर अपनी शादी तोड़ देते हैं।

हम सुनते आए हैं कि शादी में दुल्हन बदली गई जिसके चलते दूल्हे ने तोडी़ शादी, लेकिन यह शादी कुछ अलग और अनूठी है। इस शादी में दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

यह मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का है।
दुल्हन ने वरमाला की रस्म से पहले लिया दूल्हे का इंटरव्यू।दुल्हन को वरमाला के लिए जब स्टेज पर ले जाया गया। तब उसने दूल्हे को वरमाला पहनाने से पहले पूछा 2 का पहाड़ा। दूल्हा हैरान होकर अपने हाथ मलते रह गया, क्योंकि वह अनपढ़ था। दुल्हन को इस बात का शक शादी से पहले ही हो गया था। इस बात की पुष्टि करने के लिए उसने दूल्हे को वरमाला पहनाने से पहले दो का पहाड़ा पूछना उचित समझा और अपनी शादी रोक दी।

दूल्हे की परिवार ने दूल्हे की पढ़ाई के बारे में दुल्हन व उसके परिवार को अंधेरे में रखा। उसके परिवार में दुल्हन के भाइयों तक को नहीं पता था कि दूल्हा अनपढ़ है।

जब उन्हें इस बात की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने दुल्हन का साथ देते हुए शादी रुकवा दी और पुलिस को खबर दी। पंवारी थाना के प्रभारी अध्यक्ष विनोद कुमार ने इस बात की जांच की और कहां दूल्हा महोबा जिले की धवर गांव का रहने वाला और अनपढ़ है।

जब यह बात शादी में पहुंचे अन्य लोगों को पता चली तो उन्होंने दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की पर दुल्हन नहीं मानी क्योंकि वह किसी अनपढ़ इंसान से शादी नहीं करना चाहती थी। तब गांव की प्रमुख लोगों ने हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों को समझाया और मामले हैं वही समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के बीच हुई लेनदेन को वापस कराते हुए शादी को शून्य करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top