तेंदुए और जंगली सूअर में छिड़ी जंग, तेंदुआ घायल होकर भागा गांव की ओर

उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उससे भी ज्यादा चिंता की बात है कि जंगलों में वन्यजीवों के बीच खूनी लड़ाई भी बढ़ता जा रहा है। श्रीनगर गढ़वाल के चौराहा क्षेत्र के एक गांव से एक मामला सामने आया है। जिसमें एक जंगली सुअर की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक जंगली सूअर और तेंदुए के बीच लड़ाई हो रही है। जंगली सूअर ने तेंदुए को बुरी तरह घायल कर दिया है। तेंदुआ घायल होने के बाद आबादी वाले इलाके में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीण दहशत में आ गए और उन्होंने वन विभाग को सूचित किया । सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य कर तेंदुए को पकड़ लिया। वन विभाग ने उसे रेस्क्यू के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर प्रखंड के चौरास क्षेत्र के मंगूस गांव के निकट सैन टोंक मेक गुलदार आबादी क्षेत्र में घुस गया था और ग्रामीणों ने उसके गुर्राने की आवाज सुनी तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। तेंदुआ झाड़ियों में छिप कर हमला करने में माहिर होते हैं।

तेंदुए को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। वन विभाग टीम के अनुसार आपसी विवाद में तेंदुआ घायल हुआ। तेंदुए के जख्मों को देखकर लगता है सूअर ने उस पर हमला किया। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। इलाज के बाद उससे चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top