कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन ने साल के शुरुआत से पहले ही दस्तक तो दे ही दी लेकिन इसी के बीच में नए साल का स्वागत भी लोग कर रहे हैं। दुनिया भर में नए साल के स्वागत की तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं। ऐसे में गूगल ने भी इस खास मौके पर एक शानदार डूडल बनाया है। गूगल ने डूडल को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया। वैसे गूगल ने इस नए अंदाज से लोगों को नए साल की बधाई भी दी।
गूगल ने अपने नए मॉडल में 2022 कैप्शन वाली टोपी और कैंडी दिखाइए। 2022 का स्वागत करते हुए 31 दिसंबर की रात 12:00 बजे यह पॉप करने के लिए तैयार हो गई और रात 12:00 बजे इसमें एनिमेशन होने लगे। गूगल के साथ अपने दोस्तों और परिवारों को नए साल की बधाई शेयर करना बहुत ही आसान है।
बस ट्विटर पर क्लिक करना है और सर्च रिजल्ट में ढेर सारे शेयरबल gif खुल जाएंगे। जिसमें नये डूडल से संबंधित कई जानकारियां भी हैं। नए साल का स्वागत करते हुए कलरफुल पेपर के टुकड़े ऊपर से गिरते हुए भी नजर आएंगे।
नए साल में लोग गूगल के शानदार डूडल को भी खूब पसंद कर रहे हैं।गूगल विभिन्न मौकों पर डूडल बनाता है। इस बार लोग न्यू ईयर का सेलिब्रेशन कोरोना के डर के बीच मनाया जा रहा है। आपको बता दें मॉडर्न ग्रिगोरियर कैलेंडर और जूलियन कैलेंडर में आज के दिन नए साल की शुरुआत होती है। हिंदी कैलेंडर की अगर मानें तो होली पर नए साल की शुरुआत मानी जाती है।