सांप और मुर्गे के बीच की जबरदस्त लड़ाई, वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे

A fierce fight between a snake and a rooster

हम इंसानों के बीच की लड़ाई सभी को पता है। जानवरों के बीच भी लड़ाइयां होती हैं और इन्हीं लड़ाइयां को देखते हुए कुछ कहावतें भी बनी हुई है। जैसे कि चूहे बिल्ली का खेल, सांप और नेवला की लड़ाई ऐसी चर्चाएं हैं। सांप और नेवला एक दूसरे के दुश्मन हैं इसलिए इनकी लड़ाई मशहूर है। कभी-कभी कुछ ऐसी भी घटनाएं घटित हो जाती हैं जिसे सुनकर लोग दंग मान जाते हैं। सोशल मीडिया हमें कुछ ऐसे ही खबरों से अवगत करा देती है। क्या आपने कभी सुना है सांप और मुर्गे की लड़ाई, तो शायद नहीं सांप और मुर्गे की लड़ाई सुनकर ही बड़ा आश्चर्य सा लग रहा है। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक सांप और एक मुर्गे की बीच की लड़ाई देखेंगे और यह बेहद ही रोचक लड़ाई है।

जिसमें एक मुर्गे सांप पर जमकर हमला किया। यही नहीं हमले के बाद सांप को वह जिंदा निगलते हुए भी दिखाई दिया। सुनने में ही अजीब लग रहा था सांप और मुर्गे की लड़ाई, लेकिन जब आप इस वीडियो को देखेंगे कि लड़ने के बाद मुर्गा जिंदे सांप को निकल रहा है तो आपके आश्चर्य का कोई ठिकाना ही नहीं रहेगा।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे एक सांप का बच्चा और एक मुर्गे के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है। यह घटना बिहार की बताई जा रही है। जिसमें एक घर में सांप घुस आता है और उस पर मुर्गे की नजर पड़ जाती है। फिर क्या दोनों में जबरदस्त जंग हो जाता है और इस बीच आप मुर्गे को सांप को जिंदा निगलते हुए भी देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे यूट्यूब अकाउंट @Republican news से शेयर किया गया है। मुर्गे ने जो काम किया वह बेहद ही भयानक है और यकीन करने वाला नहीं है। लेकिन सामने अगर वीडियो में दिखाई दे रहा है तो फिर यकीन करना ही पड़ेगा। इस वीडियो को 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 21 हजार से अधिक लोगों ने पसंद करने के साथ ही मुर्गे का दिल दहला देने वाला यह काम देख कर हैरानी जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top