रामायण की सीता का 35 साल बाद दिखा एक नया लुक

A new look of Ramayan's Sita seen after 35 years

90 के दशक में भारतीय टेलीविजन में बेहद ही मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण जो दिलो में बसता है। आज भी उसे लोग उसी पूरी श्रद्धा के साथ देखना पसंद करते हैं। आज के इस युग में भी लोग रामायण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भगवान राम के ही नजर से देखते हैं। अगर वह सामने नजर आ जाए तो बिना प्रणाम किए पैर छुए लोग जाते नहीं। ऐसे ही माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया के साथ होता है। लोग उन्हें देखते ही सीता माता कह कर पुकारते हैं और चरण स्पष्ट करते हैं। हाल ही में इनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख लोग गदगद हो गए हैं।

एक समय था जब रामायण को लोग बेहद श्रद्धा के साथ अपने टाइम पर देखने के लिए घरों के सारे काम को छोड़ कर बैठ जाते थे। इस भाव से देखते थे जैसे वह उनके सामने साक्षात हो रहा हो। पूरे रामायण की कहानी लेकिन धीरे-धीरे अब समय बदलने के साथ ही इस धारावाहिक के किरदार निभाने वाले भी अपने अपने निजी जिंदगी में व्यस्त हो चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं दीपिका चिखलिया जिन्होंने सीता का किरदार निभाया। इसके पहले वह कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम की थी। जिसमें जीत और रात के अंधेरे जैसी मुख्य फिल्में थी। इसके अलावा उन्होंने विक्रम बेताल, दादा-दादी की कहानियां जैसे सीरियल में भी मुख्य किरदार निभाया था। समय इतना बदल चुका है लेकिन इन्हें देख कर आप आज के समय में चौक जाएंगे और यह हैरान हो जाएंगे क्या यही सीता माता है। आज भी इनकी खूबसूरती किसी बड़ी एक्ट्रेस से कम नहीं है।

दीपिका ने रामायण में अभिनय करने के बाद बीजेपी की तरफ से बड़ोधरा की सीट से चुनाव भी लड़ा। वहां की एमपी बन गई। मगर पॉलिटिक्स इनकों कुछ खास रास नहीं आया फिर इन्होंने कॉस्मेटिक बिजनेस मैन हेमंत टोपीवाला से शादी की। जिनकी बिंदी और मैन्युफैक्चरिंग की कंपनी थी। फिलहाल दीपिका चिखलिया की दो बेटियां हैं। जिनका हाल ही में एक वीडियो देखने को मिला जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आई। बेहद ही खूबसूरत लग रही दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। जिसे Royal cosmos पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 35 लाख न्यूज़ और 82 हजार लाइक आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top