अभिनेता राम कपूर जिसे भाभी कहते थे, उसी को दे बैठे दिल… जानिए इनकी लव स्टोरी

b

गौतमी कपूर टीवी सीरियल कि वह मशहूर अदाकारा जिन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कुबूल’ जैसे फेमस सीरियल में काम करके लोगों का दिल जीता। गौतमी का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। गौतमी के हमसफर अभिनेता राम कपूर हैं। जिन्होंने वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर गौतमी को अपना हमसफर बनाया।

शायद बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि राम कपूर से शादी करने से पहले गौतमी कपूर की फोटोग्राफर मधुर श्रॉप से शादी हुई थी, लेकिन यह शादी असफल रही। जिसके बाद गौतमी ने अभिनेता राम कपूर से शादी की। वैसे इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।

राम कपूर और गौतमी की मुलाकात ‘घर एक मंदिर’ सीरियल के सेट पर हुई और उस सीरियल में गौतमी राम कपूर की भाभी का किरदार निभा रही थी। इन दोनों की मुलाकात से इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी और 2003 में दोनों ने शादी का फैसला लिया। गौतमी एक सफल मॉडल भी रह चुकी हैं। जिस समय दोनों की शादी हुई गौतमी सफलता की ऊंचाइयों पर थी तो वहीं राम अपने स्ट्रगल के दौर से गुजर रहे थे।

राम कपूर को पार्टी और ड्रिंक करना काफी पसंद था लेकिन गौतमी को यह बिल्कुल पसंद नहीं था, फिर भी राम कपूर ने पत्नी के लिए अपने आप को बदलने की कोशिश की। जिससे गौतमी काफी प्रभावित हुए और राम के प्रति उनका प्यार और बढ़ गया। उनके बढ़ते प्यार ने भी राम कपूर को उन आदतों से बाहर निकलने में उनकी काफी मदद भी की।

जिन्हें भाभी भाभी कहते थे उन्ही से प्यार कर बैठे अभिनेता राम कपूर, यहाँ  देखे शादीशुदा जिंदगी की तस्वीरें – Mahaan Bharat

राम कपूर के अनुसार गौतमी के प्यार और सहयोग से उन्होंने अपने शराब पीने की लत से दूरी बनाई। उनका कहना कि अगर समझने वाली जीवन साथी मिल जाए तो आप अपनी बुरी आदतों से निजात पा ही लेंगे। ऐसा ही मेरे साथ हुआ, गौतमी ने मेरा पूरा सहयोग किया। मुझे समझा तभी मैं ऐसी आदतों से दूर हो पाया। गौतमी और राम के दो बच्चे बेटी सिया और बेटा अक्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top