मछली पकड़ रहे व्यक्ति को झील में खींचा, एक विशालकाय मछली ने

JKSHA

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है। जहां पर आप घर बैठे ही दुनिया की ऐसी-ऐसी घटनाएं देख पाएंगे। जिन्हें देखकर कभी तो आपको हंसी आएगी तो कभी दुख भी होगा, तो कभी ऐसे घटनाएं देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यूट्यूब पर एक वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। लोरेंट स्जाबो नाम के एक शख्स को दिखाया गया है। जो हरसासबेर्की झील में मछली पकड़ने गया था।

वीडियो में आप उसे अपनी मछली पकड़ने वाली छड़ी के साथ इंतजार करते हुए देख सकते हैं, लेकिन अचानक एक मछली उसे अपनी ओर खींचने लगती है। वह उसे किनारे तक खींचने की कोशिश करता है।, लेकिन अंत में वह खुद झील में गिर जाता है।

लोरेंट स्जाबो को बचपन से ही मछली पकड़ने का काम करता था। इसीलिए एक अच्छे शिकारी की तरह वह धैर्य से मछली फंसने का इंतजार कर रहा था कि एक कैटफिश ने उन्हें ही पकड़ लिया और वह अपना संतुलन खो देते है। डंडे में बनी रस्सी किसी तरह नीचे से कट गई जिसके कारण वह उसे किनारे तक नहीं खींच पाए और खुद ही झील में गिर पड़े।

इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में स्थानों ने लिखा है कि उन्होंने उस दिन अपनी मछली पकड़ने वाली छड़ी को खोजने के लिए 1 घंटे तक संघर्ष किया।

एक व्यूवर्स ने लिखा मुझे लगता है कि यह एक विशाल वेल्स कैटफ़िश थी। एक दर्शक ने एक सुझाव में यह भी कहा, “लगता है कि उसने अपना पोल और मछली खो दी है। कभी भी पोल को जाने न दें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top