8 सितंबर 2021 बुधवार आज के दिन इन राशियों के लोगो के लिए रहेगा खाश जानिए आज का राशिफल

DFD

आज जिनका जन्मदिन है या शादी की सालगिरह उन्हें बहुत-बहुत बधाई। आज के दिन दक्षिण और पश्चिम दिशा में यात्रा करना ठीक होगा लेकिन उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचना होगा।

आज का राशिफल 

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा, उनके सम्मान में वृद्धि होने के साथ उनकी यात्रा लाभदायक होगी। आज आप गुलाबी रंग का उपयोग करें और 4 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज काम का दिन है। मेहनत करके आज आप अपने काम में लाभ ले सकते हैं, लेकिन आज आप स्वास्थ्य और संतान को लेकर परेशान होंगे। आज आप नींबू पीले रंग का उपयोग करें और 9 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज शांत होने की जरूरत है नहीं तो आज परेशानी में आ सकते है। वही आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। आज आप लाल रंग का उपयोग करें और 6 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज उनके काम में सफलता और निवेश में लाभ होगा। यात्रा अगर करेंगे तो वह आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आप लाल रंग का उपयोग करें और 6 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज नए निवेश से बचने की जरूरत है आज उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। आज आप सुनहरे रंग का प्रयोग करें और 6 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या
कन्या राशि के जातको को आज भारी लाभ देखने को मिलेगा। परिवार में लोग उनसे खुश होने के साथ ही यात्रा पर लिभ होगा। आज आप नीले रंग का उपयोग करें और 4नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों को आज अपने ऊपर संयम रखने होंगे नहीं तो स्वास्थ्य से परेशान हो जाएंगे। आंखों को लेकर कोई परेशानी देखने को मिलेगी। आपको आज आप ग्रे रंग का उपयोग करें और 6 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता नहीं होगी। जिसके वजह से परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। आज आप भूरे रंग का उपयोग करें और 1 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज सफलता के साथ ही लाभ का दिन है। परिवार में आज बहु खुश होंगे। उन्हीं के परिवार में आज उनके अधिकारों की वृद्धि होगी । आज पीले रंग का उपयोग करें और 5 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर
मकर राशि के जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में किसी अपने बड़े से डांट सुनने को मिल सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आज आप पीले रंग का उपयोग करें और 4 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज मानसिक परेशानी हो सकती है। वही आज आप परिवार में किसी से बहस भी कर सकते हैं। यात्रा से आज के दिन बचें। आज आप बैंगनी रंग का उपयोग करें और 6 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन
मीन राशि के के जातकों के लिए आज मान सम्मान बढ़ने का योग बन रहा है। इसके साथ ही आज आप स्वास्थ्य को लेकर बेहतर महसूस करेंगे। आज आप की यात्रा सुखद रहेगी। आज आप बैंगनी रंग का उपयोग करें और 4 नंबर आपके लिए शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top