“मैंने पायल है छनकाई” गाने पर भाभी जी ने अपनी खूबसूरत डांस का लगाया तड़का

Bhabhi ji stunned her beautiful dance

फाल्गुनी पाठक ऐसी फीमेल सिंगर जिनके गाने पर डांडिया डांस काफी मशहूर है। आप देखेंगे दुर्गा पूजा के समय में उनके गाने पंडाल में बजते हुए और इन्हीं के गाने पर लोग डांडिया डांस पर झूमते नजर आ जाते हैं। फाल्गुनी पाठक एक ऐसी मखमली आवाज की गायिका है कि उनके गाने बच्चे से लेकर बूढ़े तक को पसंद आ जाते हैं। लड़कों के गेट अप में हमेशा रहने वाली फाल्गुनी पाठक के गाने आज के दौर में भी लोग वैसे ही पसंद करते हैं और आज भी इनके गाने पर झूमते नजर आ जाते हैं। इन्हीं के गाने पर एक लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसे यूजर्स तो पसंद कर रहे ही हैं। इस गाने के माध्यम से उन्हें फाल्गुनी की एक बार फिर से याद सता गई।

एवरग्रीन गाने पर लड़की ने किया खूबसूरत डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे एक लड़की ने ब्लू और स्काई ब्लू मिक्स कलर की साड़ी पहनी है। इस साड़ी में वह काफी कमाल की लग रही हैं। घर के छत पर उन्होंने अपने डांस वीडियो बनाएं है। जिसमें उन्होंने फाल्गुनी पाठक के गाने “मैंने पायल है छनकाई” पर डांस किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे लड़की ने जिस तरह से इस खूबसूरत से गाने पर खूबसूरत सा डांस किया है। यूजर्स को उनका डांस पसंद आ रहा है। लड़की के डांस और एक्सप्रेशन की लोग तारीफ करने के साथ ही लड़की को फाल्गुनी के गाने पर डांस करने के लिए शुक्रिया भी लिखा।

देखिए वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarojseervi (@sarojseervi9966)

वायरल हो रही वीडियो में आप देखेंगे लड़की के इस खूबसूरत से डांस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट sarojseervi9966 से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर 70 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 6 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। साथ ही लड़की के इस खूबसूरत से डांस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है। सभी को यह डांस वीडियो पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top