मछली के जीभ को काट कर परजीवी ने बनाया आप जुबान, खा गया मछली का आधा जीभ

By biting the tongue of the fish

आपको इस सृष्टि पर बहुत ही अजीब अजीब से जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे। इनकी प्रजाति खानपान रंग, रूप और आकार सब आपको एक दूसरे से अलग अलग देखने को मिल जाएंगे। सभी जीव के अपने-अपने गुण या अवगुण जरूर होते हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी चर्चा में है। इस फोटो में खतरनाक परजीवी ने एक छोटी सी मछली के मुंह को ही अपना शिकार और घर बना लिया है आपको बता दें कि परजीवी या पैरासाइट हम उन जानवरों या जीवों को कहते हैं जो कि दूसरे जीव के शरीर में छिपा रहता है और धीरे-धीरे वह उसी जीव के शरीर को खाने लगता है। या उसके द्वारा स्वीकार किए गए जीव को। इसी कारण इन्हें परजीवी कहा जाता है।

दिल दहला देने वाला वायरल फोटो-

यह फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखकर बड़े-बड़े लोग हैरान हुए क्योंकि उस पैरासाइट ने मछली के जीभ को पूरा खा लिया है और खुद ही मछली का जीभ बन गया है। रिसर्च करने पर या पता चला कि यह मछली अटलांटिक क्राकर है। जब इस मछली के मुंह को खोला गया तो उसमें वह परजीवी बैठा हुआ था। जिसकी वजह से मछली कोई भी वस्तु खाने में असमर्थ था। जब भी वह किसी छोटे जीव को अपने मुंह में डालता तो वह परजीवी ही उस भोजन को निगल जाता।

मछली को बनाया अपना घर और बन गया उसकी जुबान-

जब उस पैरासाइट को उस मछली के मुंह से निकाला गया तो देखा गया कि वह पैरासाइट मछली की आधी जुबान को खा गया था। जिसकी वजह से मछली कुछ भी नहीं खा पा रही थी। यह पैरासाइट टंग ईटिंग लोउसे के नाम से जाना जाता है। इसे पैरासाइट की प्रजाति में सबसे चालाक माना जाता है क्योंकि यह अक्सर ही मछलियों के मुख को अपना घर बना लेता है। मछलियों के जीव को पूरा खाकर वह धीरे-धीरे उसके शिकार को खाना शुरु कर देता है। इसकी काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यह देखने में बहुत ही खौफनाक है।इस पर काफी रिसर्च भी वैज्ञानिकों द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top