शख्स जैसे ही खोला फ्रिज अंदर बैठा कोबरा फन फैलाए किया अटैक रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

cobra sitting inside the fridge

सांप एक ऐसा जानवर जिसके विषय में सोचकर ही डर लगता है। इसे अगर देखा जाए तो दूर से ही लोग उससे दूर और दूर जाना चाहते हैं लेकिन कभी-कभी यह खतरनाक सांप घर में भी चले जाते हैं। जिसके बाद घर वालों की तो हालत खराब ही होती है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला एक वीडियो में जहां एक सांप देखा गया लेकिन वह फ्रिज के अंदर आराम फरमा रहा था। शायद उस सांप को हम इंसानों की तरह गर्मी बर्दाश्त नहीं है और ठंडक पाने के लिए वह फ्रिज के अंदर घुस गया लेकिन यह सुनने में ही बेहद डरावना है सोचिए अगर आपके घर ऐसा हो तो रोंगटे खड़े ही कर देता है। रोंगटे खड़े कर देने वा वाला एक वीडियो वायरल हुआ है।

फ्रिज में दिखा सांप

वायरल वीडियो को स्नेक कैचर आरिफ ने अपने यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें आप देखेंगे एक सांप जो रूम में जाता है जहां कई सारी नई फ्रीज रखे थे। जहां एक व्यक्ति उन्हें उन फ्रिज के बारे में बताता है जिसमें सांप मौजूद है। आरिफ उस फ्रिज के छोटे से थर्माकोल को वहां से हटाते हैं और फ्रिज को नीचे करते हैं। जिसके पीछे एक सांप बैठा हुआ दिखाई देता है। तब तक सांप भी फन फैलाए बाहर आ जाता है और काटने की कोशिश भी करता है। वहां मौजूद कुछ लोग इसका फोटो भी क्लिक करते नजर आए लेकिन उनके चेहरे पर डर भी साफ नजर आ रहा है। एक शख्स जो फ्रिज को इधर-उधर कर रहा था जैसे ही सांप को बाहर आते देखता है। वह फ्रिज के ऊपर चढ़ गया। आरिफ के अनुसार यह कोबरा है जो काफी खतरनाक होता है।

स्नेक कैचर आरिफ ने काफी मशक्कत के बाद उस कोबरा को पकड़ा और एक बैग में सुरक्षित डालकर बस्ती से दूर ले गए। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 10 हजार से अधिक लोगों ने पसंद करने के साथ ही आरिफ की हमेशा की तरह तारीफ भी की है और लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top