क्रोकोडाइल फिश, मगरमच्छ की तरह दिखने वाला मछली, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग जुट रहे हैं

crocodile fish

हम सभी को मालूम है कि मछलियों का कई रूप होता है। वह अनेक रंगों, आकार और साइज में पाई जाती हैं। कुछ मछलियां इतनी छोटी होती हैं कि लोग उन्हें घर में पालते हैं तो कुछ मछलियां इतनी ज्यादा बड़ी होती है कि उनके आगे मगरमच्छ भी छोटा लगने लगता है।
मछली से ही जुड़ा एक मामला सामने आया है जो अपने आकार नहीं अपने रूप के लिए मशहूर हो रही है और इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। आइए हम भी जानते हैं इस मछली की खासियत

झारखंड के धनबाद जिले में एक मछली को लेकर चर्चा हो रही है और लोग इसे देखने के लिए भी दूर दूर से आ रहे हैं। दरअसल यह मछली सामान्य मछली से बिल्कुल भी अलग है इसके शरीर पर मगरमच्छ की तरह धारियां हैं। जिसकी वजह से यह चर्चा का विषय बन चुकी है। Crocodile Fish Found in Jharkhand Dhanbad Video photo viral Ocean species -  धनबाद में मिली अनोखी फिश, मगरमच्छ जैसा सिर और बॉडी मछली जैसी, आप भी देखिए

अमलाटांड गांव में एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाए थे। मछुआरे ने जैसे ही जाल को बाहर निकाला वह उस अलग से दिखने वाली वस्तु को देखकर हैरान रह गया। जब उसने उस मछली को अलग अन्य मछलियों से अलग किया तो वह बिल्कुल मगरमच्छ की तरह दिखने में लग रही थी। कुछ ही समय में इलाके में मछली की खबर फैल गई और लोग उसे देखने के लिए पहुंचने लगे। मछुआरे ने उस मछली को फिलहाल संभाल कर रखा हुआ है।

गांव वालों के अनुसार उन्होंने अपने जीवन में ऐसी मछली कभी नहीं देखी है, शायद इसीलिए इस मछली की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है और लोग इसे देखने भी आ रहे हैं। गांव वालों ने इसका नाम क्रोकोडाइल फिश रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top